रतलाम नगर निगम के बजट की होगी जांच, आयुक्त ने दिए आदेश

रतलाम नगर निगम द्वारा पारित 2025 -26 बजट की जांच के आदेश नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल ने दिए है। बाजार बैठक वसूली व बजट को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने शिकायत की थी, नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल ने जांच के आदेश दिए है।

author-image
Thesootr Network
New Update
नगर निगम के बजट की होगी जांच,
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

आमीन हुसैन@RATLAM

मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम द्वारा 2025-26 बजट की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल ने जारी किए। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने बाजार बैठक वसूली और बजट को लेकर शिकायत की थी। कांग्रेस ने 29 मार्च को नगर निगम गेट पर प्रदर्शन किया था।

कांग्रेस पार्षद और सब्जी ठेला-गुमटी व्यवसायी इस वसूली के खिलाफ हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि जांच तक वसूली नहीं की जा सकती। 4 अप्रैल 2025 को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त से मुलाकात की।

यह लगाए आरोप...

  1. बाजार बैठक वसूली का प्रस्ताव अधिनियम के विपरीत है।
  2. बजट में 2024-25 के आय-व्यय के भ्रामक आंकड़े दिए गए।
  3. अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 की आय अप्रैल 24 तक कम कैसे हो गई।
  4. बोगस बजट पेश कर जनता के धन का दुरुपयोग।

पूर्व विधायक ने दिया कानूनी नोटिस

पूर्व विधायक पारस सकलेचा द्वारा इस मामले मे प्रमुख सचिव तथा कमिश्नर नगरीय विकास को शिकायत की। इसी संदर्भ में उन्होंने 21 अप्रैल 2025 को कानूनी नोटिस भी दिया था, इस पर आयुक्त भोपाल ने संभागीय संचालक उज्जैन को जांच आदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष कांग्रेस नियुक्ति की रिपोर्ट सीधे दिल्ली जाएगी, आब्जर्वर ने ली बैठक

बेंगलुरु में आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़, 11 की मौत, कई घायल

बढने की बजाए घट गई आय

कांग्रेस नेताऔ ने कहा कि रतलाम नगर निगम आय बढने की बजाए घट हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया कि आय के 37 तथा व्यय के 67 कुल 104 मदों में भ्रामक आंकड़े दिए गए हैं।  दिसंबर 2023 मे आय 1.75 करोड़ बताई वही आय 12 माह में घटकर 65.25 लाख रह गई, इसी प्रकार कॉलोनी विकास तथा अनुमति से प्राप्त राशि 3.15 करोड़ से घटकर 36.02 लाख हो गई। 

ये खबर भी पढ़ें...

1650 दिनों से नर्मदा जल पर जीवित संत दादा गुरू पर डॉक्टरों ने की रिसर्च, thesootr पर पढ़ें पूरा निष्कर्ष

IPS ट्रांसफर : अमित तोलानी, शिवदयाल और राजीव कुमार कंचन लौटेंगे मध्यप्रदेश

कमिश्नर शिकायत रतलाम नगर निगम मध्य प्रदेश कांग्रेस CONGRESS