बुदनी उपचुनाव में BJP के रमाकांत भार्गव 13 हजार 109 वोटों से जीते
Ravi Singh | Nov 23, 2024, 19:24 IST
Budhni by election BJP Ramakant Bhargava
मध्य प्रदेश की बुदनी सीट पर बीजेपी के रमाकांत भार्गव ने जीत दर्ज की है। भार्गव ने कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 13 हजार 109 वोटों से हराया है।
बुदनी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के रमाकांत भार्गव ने 13 हजार 109 वोटों से जीत दर्ज की है। कड़े मुकाबले में भाजपा के रमाकांत भार्गव को 1 लाख 7 हजार 478 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 93577 वोट मिले। जीत पक्की होने के बाद भाजपा प्रत्याशी भार्गव समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस जीत का श्रेय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुदनी के विकास को दिया।
रमाकांत भार्गव बुदनी की जनता का बहुत-बहुत आभार जताया। साथ ही उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार, पीएम मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और हमारे संगठन और कार्यकर्ताओं की जीत है। मेरी प्राथमिकता विकास के बचे हुए कार्यों को पूरा करने की रहेगी।
कांग्रेस ने यहां इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया था। कांग्रेस ने अचानक राजकुमार पटेल को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे नाराज समाजवादी पार्टी ने भी अर्जुन आर्य को चुनाव में उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया। आम आदमी पार्टी ने भी बुदनी विधानसभा से चुनाव लड़ने की कोशिश की। लेकिन, उसके उम्मीदवार योगेश कुमार साहू का नामांकन दाखिल होते ही रद्द कर दिया गया।
शिवराज सिंह चौहान ने इस सीट पर 1 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। बता दें कि बुदनी से विधायक रहे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के कारण यह सीट खाली हुई थी। शिवराज सिंह चौहान ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विक्रम मस्तल को 1 लाख 4 हजार 974 वोटों से हराया था।
ये जीत संगठन और कार्यकर्ताओं की
चौथे राउंड में आगे निकले भार्गव
बुदनी उपचुनाव के लिए जब मतगणना शुरू हुई तो पहले राउंड में कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6 हजार 481 वोटों से आगे थे। दूसरे राउंड में कांग्रेस के राजकुमार पटेल 1008 वोटों से आगे थे। लेकिन, चौथे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 3 हजार 800 वोटों से आगे हो गए। इसके बाद पांचवें राउंड में भार्गव 4 हजार 839 वोटों से आगे हो गए। छठे राउंड में वे 6 हजार 664 वोटों से आगे हो गए। सातवें राउंड में भार्गव 8 हजार 347 वोटों से आगे हो गए। आठवें राउंड में वे 8 हजार 745 वोटों से आगे हो गए। नौवें राउंड में भार्गव 9773 वोटों से आगे हो गए। दसवें राउंड में वे 10142 वोटों से आगे हो गए। 11वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी को 10051 वोटों की बढ़त मिल गई। 12वें राउंड में रमाकांत भार्गव 11 हजार 310 वोटों से आगे हो गए। आखिरी और 13वें राउंड में भार्गव 13 हजार 846 वोटों से चुनाव जीत गए।
अर्जुन आर्य ने चुनाव को बनाया था दिलचस्प
विक्रम मस्तल को 1 लाख वोटों से हराया था
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman