बुदनी उपचुनाव: फिर वायरल हुआ पोस्टर, सीएम व प्रदेशाध्यक्ष की फोटो गायब
Madhav Singh | Oct 25, 2024, 10:46 IST
budni upchunav 2024 ramakant
बुदनी विधानसभा सीट एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के पहले फिर एक पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। इस नामांकन पोस्टर से सीएम डॉ. मोहन यादव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का फोटो गायब है।
मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीटों बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद यह दोनों विधानसभाएं सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रत्याशियों ने भीड़ के साथ नामांकन की तैयारी की है। इसी बीच बुदनी विधानसभा उपचुनाव में नामांकन रैली का एक पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। बताते चलें कि नामांकन पोस्टर से सीएम डॉ. मोहन यादव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की फोटो गायब है। इस पोस्टर पर अब सियासी पारा भी गरमा गया है।
![MP byelection 2024: बुधनी नामांकन पोस्टर से सीएम सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष गायब, पोस्टर वायरल]()
बताया गया कि बुदनी उपचुनाव सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। इस नामांकन पत्र को जमा करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का फोटो गायब है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल मीडिया पोस्टर में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फोटो गायब होना चर्चा का विषय बन चुका है।
ये भी पढ़ें...बुदनी उपचुनाव : कांग्रेस-सपा आमने-सामने, बना त्रिकोणीय समीकरण
इसके पहले भी एक पोस्टर बुदनी विधानसभा में कुछ दिन पहले खूब वायरल हुआ था। बताते चलें कि जब भाजपा ने बुदनी विधानसभा से प्रत्याशी का चयन नहीं किया था, उससे पहले ही भाजपा प्रत्याशी के प्रचार रथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालांकि इस वायरल फोटो की पुष्टि किसी के द्वारा नहीं की गई थी। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर रमाकांत भार्गव के प्रचार रथ की एक फोटो वायरल हुई थी। इसमें रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी के तौर पर विजय बनाने का प्रचार रथ वाला फोटो डाला गया था।
इधर बुदनी सीट से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नामांकन रैली से जुड़ा एक पोस्टर अपलोड किया है। इस पोस्टर में भार्गव के अलावा प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का फोटो है।
![d42a23b8-ec1]()
पोस्टर से सीएम व प्रदेशाध्यक्ष का फोटो गायब
MP byelection 2024: बुधनी नामांकन पोस्टर से सीएम सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष गायब, पोस्टर वायरल
बताया गया कि बुदनी उपचुनाव सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। इस नामांकन पत्र को जमा करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का फोटो गायब है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल मीडिया पोस्टर में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फोटो गायब होना चर्चा का विषय बन चुका है।
ये भी पढ़ें...बुदनी उपचुनाव : कांग्रेस-सपा आमने-सामने, बना त्रिकोणीय समीकरण
पहले भी एक पोस्टर हुआ था वायरल
रमाकांत के पोस्टर में सभी चेहरे
d42a23b8-ec1
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel