MP Board Eaxm: 10वीं अंग्रेजी का पेपर लीक! शिक्षिका ने पेपर शुरु होते ही व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस
Aman Vaishnav | Feb 18, 2026, 08:57 IST
burhanpur english paper photo whatsapp teacher suspended
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के पहले दिन एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर ने अंग्रेजी के पेपर का फोटो अपने वाट्सएप स्टेटस पर डाल दिया।
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। इस बीच, बुरहानपुर में मंगलवार 17 फरवरी को 10वीं अंग्रेजी के पेपर को लेकर एक अजीब मामला सामने आया है।
यहां की एक प्राथमिक स्कूल की टीचर राजकुमारी सोनी अपने वाट्सएप स्टेटस पर अंग्रेजी के पेपर की फोटो पोस्ट कर दी थी। बता दें कि प्रदेश में परीक्षा के पहले ही दिन 5 जिलों से नकल के आठ मामले सामने आए हैं। इन जिलों में भोपाल भी शामिल है।
दरअसल, जब पेपर शुरू हुआ, तो एक छात्र अनुपस्थित था। उसी समय ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने उसके पेपर (MP Board 10th) का फोटो खींच लिया। फोटो खींचने के बाद उन्होंने इसे विषय शिक्षक को भेज दिया।
इस दौरान वो फोटो शिक्षिका के वाट्सएप स्टेटस पर भी लग गया। किसी ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और फिर इसे कलेक्टर और जिपं सीईओ को भेज दिया।
![0a305ccc-1c6]()
कमिश्नर सुदाम खाड़े ने शिक्षिका राजकुमारी सोनी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने सुबह 9:35 बजे अंग्रेजी का पेपर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया था।
जैसे ही यह जानकारी मिली, कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत CEO सृजन वर्मा तुरंत सेंटर पर पहुंचे और फिर टीचर से पूछताछ की गई।
![e514d353-c88]()
पूछताछ में शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने बताया कि सुबह 9:06 बजे एक गैरहाजिर स्टूडेंट की टेबल पर बैठकर सवालों के पेपर की फोटो खींची थी। फिर यह फोटो किसी और व्यक्ति को भेजी थी। इससे वह उसे सॉल्व कर सके और चीटिंग करने के लिए इस्तेमाल कर सके।
मध्यप्रदेश में मंगलवार को बोर्ड की परीक्षाएं हुईं। इस दौरान प्रदेश के 5 जिलों से नकल के 8 मामले सामने आए हैं। इनमें भिंड से एक, मुरैना से तीन, शाजापुर से एक है। वहीं भोपाल से दो और सिवनी से एक मामला था। ये सभी मामले हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा से जुड़े थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: पेपर लीक के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट
एमपी न्यूज: Board Exam में एग्जामिनर को इम्प्रेस करने के लिए ऐसे लिखें अपने आंसर
MP Board Exam Tips: फिजिक्स में करना है टॉप, तो ऐसे करें स्मार्ट तैयारी
Board Exam Tips: 15 मिनट के इस गोल्डन टाइम को बनाएं अपनी एग्जाम स्ट्रेटेजी का हिस्सा
यहां की एक प्राथमिक स्कूल की टीचर राजकुमारी सोनी अपने वाट्सएप स्टेटस पर अंग्रेजी के पेपर की फोटो पोस्ट कर दी थी। बता दें कि प्रदेश में परीक्षा के पहले ही दिन 5 जिलों से नकल के आठ मामले सामने आए हैं। इन जिलों में भोपाल भी शामिल है।
क्या है पूरा मामला ?
इस दौरान वो फोटो शिक्षिका के वाट्सएप स्टेटस पर भी लग गया। किसी ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और फिर इसे कलेक्टर और जिपं सीईओ को भेज दिया।
0a305ccc-1c6
शिक्षिका सहित दो को निलंबित
जैसे ही यह जानकारी मिली, कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत CEO सृजन वर्मा तुरंत सेंटर पर पहुंचे और फिर टीचर से पूछताछ की गई।
e514d353-c88
चीटिंग के लिए किया ये सब
अंग्रेजी के पेपर में नकल के आंकड़े
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: पेपर लीक के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट
एमपी न्यूज: Board Exam में एग्जामिनर को इम्प्रेस करने के लिए ऐसे लिखें अपने आंसर
MP Board Exam Tips: फिजिक्स में करना है टॉप, तो ऐसे करें स्मार्ट तैयारी
Board Exam Tips: 15 मिनट के इस गोल्डन टाइम को बनाएं अपनी एग्जाम स्ट्रेटेजी का हिस्सा
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari