बुरहानपुर के जंगल में मिला दो से तीन दिन पुराना मृत बाघ, सभी अंग सलामत
Ravi Singh | Oct 05, 2024, 22:48 IST
Burhanpur forest
हसनपुरा के जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला। बाघ की मौत दो-तीन दिन पहले हुई थी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को बाघ की मौत की सूचना दी। बाघ की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
बुरहानपुर वन मंडल के नेपानगर वन परिक्षेत्र के हसनपुरा दक्षिण के जंगल में एक बाघ मृत मिला। बाघ की मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को बाघ की मौत की सूचना दी। इसके बाद बुरहानपुर वन मंडल अधिकारी, नेपानगर रेंजर सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। ड्रोन की मदद से जंगल में सर्चिंग की जा रही है। डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।
आठ डॉक्टरों के पैनल ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। हालांकि, देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का ब्योरा नहीं मिल पाया। अधिकारियों के मुताबिक मृत बाघ नर था और उसकी उम्र सात से आठ साल के बीच थी।
डीएफओ विजय सिंह ने बाघ के शिकार की आशंका से इनकार किया है। उनका कहना है कि शिकार की स्थिति में शिकारी उसके पंजे, मूंछ के बाल, दांत आदि निकाल लेते हैं। इस बाघ के सभी अंग सही सलामत हैं। अनुमान है कि बाघ की मौत तीन से चार दिन पहले हुई है। वहीं विशेषज्ञों ने बाघ के भूख से मरने की आशंका जताई है। इसके पीछे वजह नेपानगर क्षेत्र में बाघ के मुख्य भोजन चीतल, हिरण आदि का न होना बताया जा रहा है। हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी।
शनिवार को डिप्टी फौजी विजय सिंह की जगह वनस्पति वन्य मान सिंह खरदी, रेंजर श्रीराम पांडे और अन्य अधिकारी वन क्षेत्र में थे। वन अमले ने सूर्योदय से ही आसपास के जंगल में तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके अलावा डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुरहानपुर जिले के जंगलों में बाघ नहीं हैं। महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व से सटे होने के कारण बाघ वहां से भटककर बुरहानपुर आ जाते हैं। पिछले साल भी नेपानगर वन क्षेत्र में एक और बाघ मृत पाया गया था। पिछले सप्ताह खकनार क्षेत्र के जांबूपानी में भी ग्रामीणों ने बाघों की मौजूदगी और उनके द्वारा मवेशियों का शिकार करने की शिकायत की थी। नेपानगर क्षेत्र में भी ग्रामीण लंबे समय से गांवों के आसपास बाघों के देखे जाने और पालतू मवेशियों का शिकार करने की शिकायत कर रहे थे। वन विभाग लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा था, लेकिन उसे कहीं भी पगमार्क नहीं मिले।
बाघ की उम्र 7 से 8 साल
शिकार नहीं हुआ : डीएफओ
डॉग स्क्वायड की मदद ली
मेलघाट टाइगर रिजर्व से आते हैं बाघ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman