बुर्ज खलीफा बनाने वाली दुबई की एमार कंपनी ने इंदौर में की ठगी, रेरा ने लगाई पेनाल्टी
Jitendra Shrivastava | May 25, 2024, 19:11 IST
THESOOTR
इंदौर में बुर्ज खलीफा बनाने वाली एमार कंपनी की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी की इस ठगी को लेकर रेरा ने पेनाल्टी लगाई है। साथ ही इंदौर ग्रीन्स प्रोजेक्ट में नई बुकिंग पर रोक लगा दी है। जानिए रेरा ने क्यों लगाई एमार कंपनी पर पेनाल्टी...
संजय गुप्ता, INDORE. दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा बनाने वाली एमार कंपनी ( Emaar group ) ने इंदौर में ठगी की है। बात चौंकाने वाली है लेकिन इस मामले में खुद रेरा (RERA) मप्र ने कंपनी के खिलाफ आदेश जारी किया है और साथ ही 5 लाख की पेनाल्टी भी लगाई है।
रेरा ने आदेश जारी करते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट इंदौर ग्रीन्स में नई बुकिंग लेने पर भी रोक लगा दी। साथ ही कहा है कि वह किसी तरह से आगे किसी से बुकिंग के लिए नई राशि प्राप्त नहीं करेगा और ना ही नया प्लॉट आंवटन करेगा। साथ ही नई कोई रजिस्ट्री भी नहीं की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्यान्ह भोजन फर्जीवाड़ा : 23 जिले के शाला प्रभारियों को नोटिस, द सूत्र ने उठाया था मामला
2011 में कंपनी के इंदौर ग्रीन्स प्रोजेक्ट में उमाकांत त्रिपाठी ने 3015 वर्गफीट का प्लॉट बुक किया। उमाकांत ने इस प्लॉट की राशि 34.45 लाख रुपए का 95 फीसदी हिस्सा यानी 29.47 लाख रुपए दे दिया। साल 2023 में यह प्लॉट कंपनी की ओर से कविता खटकर ने अन्य विक्रेता आनंद गुप्ता को बेच दिया वह भी तीन गुना कीमत करीब 94.95 लाख रुपए में। इस प्लॉट आवंटन रदद् करने की सूचना कंपनी ने 2022 में त्रिपाठी को दी थी। इस पर त्रिपाठी ने रेरा में जाकर आपत्ति ली और रेरा ने प्लॉट अन्य को बेचने पर स्टे भी दे दिया था। इसके बाद भी कंपनी ने रेरा के स्टे आर्डर को दरकिनार कर इसे गुप्ता को बेच दिया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता हितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि रेरा ने कंपनी पर 5 लाख की पेनाल्टी भी लगाई है और राशि ब्याज सहित भुगतान के आदेश भी दिए हैं। साथ ही नई बुकिंग, आवंटन, रजिस्ट्री पर भी रोक लगाई है।
यह दुबई का ग्रुप है जिसने दुबई में विश्व की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का निर्माण किया है। गुड़गांव, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर जैसे कई बड़े-बड़े शहरों में बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का निर्माण किया है। गुड़गांव में कंपनी का दफ्तर है। इसमें अनिल हरीश, भरत भूषण गर्ग, मोहम्मद अली राशिद अलबबार, कल्याण यानमेंद्र चक्रवती, हारून सईद सिद्दकी, जसोन अशोक कोठारी, जमाल माजेद खलीफा बिन थेनियाह, सुनील माथुर डायरेक्टर है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
एमार कंपनी ने इंदौर में की ठगी
कंपनी की कॉलोनी में बुकिंग पर रोक भी लगाई
रेरा ने आदेश जारी करते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट इंदौर ग्रीन्स में नई बुकिंग लेने पर भी रोक लगा दी। साथ ही कहा है कि वह किसी तरह से आगे किसी से बुकिंग के लिए नई राशि प्राप्त नहीं करेगा और ना ही नया प्लॉट आंवटन करेगा। साथ ही नई कोई रजिस्ट्री भी नहीं की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्यान्ह भोजन फर्जीवाड़ा : 23 जिले के शाला प्रभारियों को नोटिस, द सूत्र ने उठाया था मामला
यह है मामला
2011 में कंपनी के इंदौर ग्रीन्स प्रोजेक्ट में उमाकांत त्रिपाठी ने 3015 वर्गफीट का प्लॉट बुक किया। उमाकांत ने इस प्लॉट की राशि 34.45 लाख रुपए का 95 फीसदी हिस्सा यानी 29.47 लाख रुपए दे दिया। साल 2023 में यह प्लॉट कंपनी की ओर से कविता खटकर ने अन्य विक्रेता आनंद गुप्ता को बेच दिया वह भी तीन गुना कीमत करीब 94.95 लाख रुपए में। इस प्लॉट आवंटन रदद् करने की सूचना कंपनी ने 2022 में त्रिपाठी को दी थी। इस पर त्रिपाठी ने रेरा में जाकर आपत्ति ली और रेरा ने प्लॉट अन्य को बेचने पर स्टे भी दे दिया था। इसके बाद भी कंपनी ने रेरा के स्टे आर्डर को दरकिनार कर इसे गुप्ता को बेच दिया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता हितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि रेरा ने कंपनी पर 5 लाख की पेनाल्टी भी लगाई है और राशि ब्याज सहित भुगतान के आदेश भी दिए हैं। साथ ही नई बुकिंग, आवंटन, रजिस्ट्री पर भी रोक लगाई है।
क्या है Emaar Group
यह दुबई का ग्रुप है जिसने दुबई में विश्व की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का निर्माण किया है। गुड़गांव, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर जैसे कई बड़े-बड़े शहरों में बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का निर्माण किया है। गुड़गांव में कंपनी का दफ्तर है। इसमें अनिल हरीश, भरत भूषण गर्ग, मोहम्मद अली राशिद अलबबार, कल्याण यानमेंद्र चक्रवती, हारून सईद सिद्दकी, जसोन अशोक कोठारी, जमाल माजेद खलीफा बिन थेनियाह, सुनील माथुर डायरेक्टर है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
एमार कंपनी ने इंदौर में की ठगी
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari