छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में पलटी बस, भोपाल से जा रही थी हैदराबाद, 5 की मौत 42 घायल

Dolly patil | Aug 23, 2024, 11:35 IST
Share
पांढुर्णा में पलटी बस
पांढुर्णा में पलटी बस

वर्मा ट्रेवल्स की यह बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी। इसके बाद पांढुरना में मोही घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्री चीख-पुकार मचाने लगे।

भोपाल से हैदराबाद जा रही बस छिंदवाड़ा (Chhindwara )जिले के पांढुर्णा में मोही घाट पर पलट गई। जानकारी के मुताबिक बस गुरुवार यानी 21 अगस्त रात 9.30 बजे भोपाल से निकली थी।

हादसे में बस के नीचे दबने से तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिसके बाद 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड दिया है,जबकि 42 यात्री घायल हो गए। इसी के साथ 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकतर यात्री भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

बस अनियंत्रित होकर पलटी

दरअसल वर्मा ट्रेवल्स की यह बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी। इसके बाद पांढुरना में मोही घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्री चीख-पुकार मचाने लगे।

हादसे में बस के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 42 यात्री गंभीर रूप से घायल है। हालांकि सभी घायलों को पांढुरना अस्पताल में भर्ती कराया गया है और साथ ही घटना की जांच भी की जा रही है।

110 किमी की रफ्तार से जा रही थी बस

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बारिश लगातार जारी थी। बस की स्पीड 110 किमी प्रति घंटे की थी। इसके बाद अचानक बसअनियंत्रित हुई और पलट गई। सूचना मिलते हीपांढुर्ना से लगभग 4 एंबुलेंस और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां से घायलों को पांढुर्ना सिविल अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने क्या बताया

डॉ. मिलिंद गजभिये और डॉ. विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि जिन घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया था, उनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि बाकीयों का इलाज जारी है। एक अन्य घायल के बस के नीचे दबे होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि उसकी भी मौत हो चुकी है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी के साथ इलाज के दौरान 2 और लोगों ने भी दम तोड़ दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल से हैदराबाद जा रही बस
  • मोही घाट पर पलट बस
  • वर्मा ट्रेवल्स बस
  • भोपाल से हैदराबाद जा रही बस अनियंत्रित
  • वर्मा ट्रैवल्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच