पांच लाख का कर्ज लेकर राज नवानी ने कंपनी का टर्नओवर 150 करोड़ रुपए तक बढ़ाया, क्या है इनकी सफलता का मंत्र? जानिए

Raj Singh | Sept 27, 2024, 08:12 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश के दमोह शहर के राज नवानी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कम संसाधन और पैसे न होने के बावजूद अपनी हिम्मत और लगन से आज वे 150 करोड़ रुपए की कंपनी के मालिक हैं।

आज के समय में हर कोई बिजनेस करना चाहता है, लेकिन हर किसी के लिए यह संभव नहीं है। पैसे से लेकर प्रोडक्ट बेचने और कंपनी को बाजार में पहचान दिलाने तक कई बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन कहते हैं कि अगर जज्बा और लगन हो तो कोई भी बिजनेस (Business Idea) करना मुश्किल नहीं है। कुछ ऐसा ही मध्‍य प्रदेश के एक शख्‍स ने कर दिखाया है। इन्होंने महज 5 लाख रुपए लोन लेकर अपने कारोबार की शुरुआत की थी और आज ये 150 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, वह मध्य प्रदेश के दमोह शहर के रहने वाले राज नवानी ( Raj Nawani ) हैं। उन्होंने फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। आज उनके ब्रांड्स को नामी-गिरामी हस्तियां भी पंसद करती हैं।

राज नवानी ने 1995 में 5 लाख रुपए का लोन लेकर 'सॉरी मैडम' नाम से कपड़ों की छोटी सी दुकान शुरू की थी। आज उनके पास एक बड़ा ब्रांड है, जिसे 'नोस्ट्रम' के नाम से जाना जाता है। यह ब्रांड आज कई मशहूर हस्तियों की पहली पसंद है।

छोटी सी दुकान से शुरू किया बिजनेस

राज नवानी की सफलता को अगर देखा जाए तो उनके जैसे हजारों-लाखों मिडिल क्लास के लड़के सपना देख रहे होंगे कि एक दिन मेरा भी कोई बिजनेस होगा। राज नवानी ने पुरुषों के कपड़ों के ब्रांड 'नोस्ट्रम' को 150 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाले बड़े बिजनेस में बदल दिया। बड़ा ब्रांड बनाने से पहले उन्होंने बैंक से लोन लिया। फिर उन्होंने एक छोटी सी दुकान खोली। आगे ऑनलाइन फैशन के भविष्य को आंकते हुए उन्होंने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी शुरू किया। ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने कई जगहों से फंड भी जुटाया और फिर कुछ ही समय में एक बड़ा ब्रांड बना दिया।

ये भी खबर पढ़िए... बुंदेलखंड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज, 60 प्रमुख उद्योगपति होंगे शामिल, 4500 उद्यमियों ने कराया पंजीयन

छोटी से उम्र में ही था बिजनेस का शौक

राज नवानी को बचपन से ही बिजनेस करने का शौक था। अपने पिता की कपड़े की दुकान 'जय जवान जय किसान' से प्रेरित होकर उन्होंने बिजनेस में हाथ आजमाया। जल्द ही उनकी दुकान शहर में मशहूर हो गई। राज नवानी ने 23 साल की उम्र में बायोलॉजी में ग्रेजुएशन करने के बाद अपना काम शुरू किया।

अगला टारगेट 500 करोड़ का

नोस्ट्रम फैशन प्राइवेट लिमिटेड (Nostrum Fashion Private Limited) आज एक बड़ा नाम है। वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी कंपनी का टर्नओवर 150 करोड़ रुपए से अधिक था। राज नवानी का अगला लक्ष्य अगले दो सालों में इसे 500 करोड़ रुपए तक ले जाना है। फिलहाल नवानी की कंपनी में 250 कर्मचारी काम कर रहे हैं। 'नोस्ट्रम' ब्रांड आज देश भर में 1,500 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट और 100 से अधिक शॉप-इन-शॉप (SiS) स्थानों पर उपलब्ध है। मौजूदा समय में बोर्ड के सदस्य और निदेशक जितेंद्र कुमार नवानी, बलराम कलवानी और भोजराज लालचंद नवानी हैं, जो मुंबई रजिस्‍ट्रार ऑफिस में रजिस्‍टर्ड है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • बिजनेस
  • राज नवानी
  • नोस्ट्रम फैशन प्राइवेट लिमिटेड
  • Nostrum Fashion Private Limited
  • टर्नओवर 150 करोड़
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट