कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने अफसरों को लगाई फटकार, महिलाओं के काम न होने की शिकायत पर एक्शन मोड में आए विधायक

Jitendra Shrivastava | Dec 26, 2023, 24:00 IST
Share
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने अफसरों को लगाई फटकार, महिलाओं के काम न होने की शिकायत पर एक्शन मोड में आए विधायक
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने अफसरों को लगाई फटकार, महिलाओं के काम न होने की शिकायत पर एक्शन मोड में आए विधायक

जबलपुर पश्चिम से विधायक चुनकर आए बीजेपी के पूर्व सांसद राकेश सिंह एक्शन मोड में नजर आए।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनाए जा चुके हैं और कैबिनेट मंत्री बनते ही नेता भी अब एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं। जबलपुर पश्चिम से विधायक चुनकर आए बीजेपी के पूर्व सांसद राकेश सिंह एक्शन मोड में नजर आए। वे कुछ महिलाओं द्वारा काम न होने की शिकायत पर मौके पर ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से भिड़ गए और उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार तक लगा दी।

अधिकारियों पर जमकर बरसे

जबलपुर की पश्चिम विधानसभा के विधायक राकेश सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। ताजा मामला भारत विकसित संकल्प यात्रा का है, जिसमें महिलाओं ने पहुंचकर अधिकारियों की शिकायत कर दी। शिकायत सुनकर राकेश सिंह अधिकारियों पर जमकर बरसे और उन्हें सख्त लहजे में फटकार लगाई, इस पूरे वाकये के वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

ऑन स्पॉट समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए

जानकारी के मुताबिक संकल्प यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ना मिलने और अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायतों का निराकरण ना करने की बात बताई। जिसके बाद राकेश सिंह ने ऑन द स्पॉट समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनता की शिकायत पर राकेश सिंह ने लिया तुरंत एक्शन

इस अवसर पर राकेश सिंह ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि कोई भी हितग्राही उनके पास यह शिकायत लेकर ना पहुंचे कि अधिकारी उनकी समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। अगर आगे से ऐसा हुआ तो वे संबंधित अधिकारी के खिलाफ खुद एक्शन लेंगे। राकेश सिंह ने साफ कहा कि हितग्राहियों की समस्या का समाधान तुरंत करना होगा।

राकेश सिंह जनता की समस्या पर गंभीर नजर आ रहे हैं

खासतौर पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र हितग्राही अगर इस तरह से चक्कर काटते और परेशान नजर आए तो ऐसे में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा। बहरहाल मंत्री राकेश सिंह के निर्देशों का अधिकारियों पर कितना असर होता है यह आने वाले दिनों में पता चलें, लेकिन एक जनप्रतिनिधि के तौर पर राकेश सिंह जनता की समस्याओं के प्रति बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Cabinet Minister Rakesh Singh
  • Rakesh Singh reprimanded the officers
  • MLA Rakesh came into action mode
  • Rakesh Singh clashed with the officers
  • कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह
  • राकेश सिंह ने अफसरों को लगाई फटकार
  • एक्शन मोड में आए विधायक राकेश
  • अफसरों से भिड़े राकेश सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई