MP में बीएड-डीएड कॉलेजों में हो रहा फर्जीवाड़ा, खेत को कॉलेज के रूप में अप्रूव करने वाले अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज

Dolly patil | Jun 01, 2024, 11:14 IST
Share
XXDXXX
XXDXXX

B.Ed, D.Ed के जो कॉलेज संचालित हो रहे थे, उनमें से कई कॉलेजों की जमीन पर कुछ भी नजर नहीं आया। ये कॉलेज केवल कागजों पर चल रहे थे। यानी कॉलेजों ने जहां पर कॉलेज के भवन बताए थे, वहां सिर्फ खेत हैं।

एसटीएफ ने 6 बीएड-डीएड कॉलेज संचालकों पर एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने दस्तावेजों में हेरफेर कर मान्यता हासिल की थी। सभी आरोपी कॉलेज संचालकों ने एनसीईटी दिल्ली और जीवाजी यूनिवर्सिटी से मान्यता ली थी। भोपाल एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदोरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर कुछ कॉलेज संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों को जल्द पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मामले की जांच में 6 टीमें जुटी हैं। सभी टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में एससीटीई और जीवाजी यूनिवर्सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। कॉलेजों ने जहां पर कॉलेज के भवन बताए थे, वहां खेत हैं। एससीटीई और जीवाजी यूनिवर्सिटी अधिकारियों कर्मचारियों ने मान्यता को अप्रूव करने के लिए इन स्थलों के इंस्पेक्शन किए थे। इससे साफ है कि इनकी मिली भगत से ही कॉलेज के संचालकों ने पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। एसटीएफ ने इन 6 कॉलेज का इंस्पेक्शन करने वाली टीम के अधिकारी कर्मचारी की सूची बना ली है। जल्द सभी से पूछताछ शुरू होगी।

क्या बोले एसपी

पूरे मामले को लेकर एसपी एसटीएफ राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 6 टीमें केस की हर एंगल पर जांच कर रही हैं। आगामी दिनों में इस प्रकार का फर्जीवाड़ा करने वाले कॉलेजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। एससीटीई और जीवाजी यूनिवर्सिटी के अधिकारी कर्मचारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। खेत को कॉलेज बताने वाली इंस्पेक्शन टीम की भूमिका संदिग्ध है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी
  • एनसीईटी दिल्ली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग