जातिगत जनगणना पर बोले मप्र के मंत्री प्रह्लाद पटेल- जाति और परिवार आधारित पार्टी चलाने वाले गिरेबां में झांकें

Sanjay Gupta | Aug 01, 2024, 14:47 IST
Share
caste census Prahlad Patel 
caste census Prahlad Patel 

एक कार्यक्रम को लेकर इंदौर आए कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि “जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, वह जाति आधारित बातें करके अपने अस्तित्व को बनाए रखती हैं।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातर जातिगत गणना की बात कर रहे हैं। जाति के मुद्दे पर ही संसद में जमकर बहस भी हुई। अब इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की टिप्पणी आई है।

यह बोले पटेल

बुधवार को एक कार्यक्रम को लेकर इंदौर आए पटेल ने कहा कि- “जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, वह जाति आधारित बातें करके अपने अस्तित्व को बनाए रखती हैं। जातिगत जनगणना की बात भी उन्होंने ही की है। जब संविधान इसकी इजाजत नहीं देता, तो देखने के लिए कुछ और करने के लिए कुछ और है। वे लोग जो जातिगत जनगणना की बात करते हैं और जाति आधारित और परिवार आधारित पार्टी चलाते हैं, ऐसे लोगों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।”

अधिकारियों पर भड़के पटेल बोले ज्ञान मत बताओ

वहीं शहर मे हुई क्षेत्रीय कर्मचारी राज्य बीमा की रीजनल बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। मंत्री पटेल बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा सही तरीके से डॉक्यूमेंट न देने पर भड़क गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा- क्या मजाक लगा रखा है बैठक में, तमाशा बना रखा है। हम भी भारत सरकार से आए हैं, हमको ज्ञान मत बताओ। अगली बार ऐसा नहीं होना चाहिए। यह पहली बार था जब मंत्री प्रहलाद पटेल इस रीजनल बैठक में शामिल हुए थे।

पटेल ने श्रृंद्धाजलि दी, पेड़ लगाया

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल इंदौर के ओमनी स्कूल पहुंचे। ओमनी ग्रुप के चेयर पर्सन सुमित सूरी और हेमंत सूरी तथा कार्यकारी निदेशक जयराज सूरी ने स्कूल परिसर में मंत्री पटेल का स्वागत किया। मंत्री पटेल ने ओमनी स्कूल के श्रीनाथ जी मंदिर में स्थित ओमनी ग्रुप के संस्थापक ओमप्रकाश सूरी के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संस्थापक अध्यक्ष की याद में एक पेड़ भी लगाया।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • जातिगत जनगणना
  • कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज