CBI ने NHAI डायरेक्टर सहित 7 को किया गिरफ्तार , 14 जून तक रिमांड पर

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के झांसी - खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने प्रोजेक्ट के स्वामित्व परिवर्तन और इसकी NOC जारी करने 10 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

Advertisment
author-image
Marut raj
New Update
CBI arrest NHAI director  द सूत्र
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

CBI arrest NHAI director :  झांसी-खजुराहो प्रोजेक्ट के स्वामित्व परिवर्तन और NOC जारी करने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने NHAI के छतरपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को सोमवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की 14 जून तक रिमांड मांगी। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

10 लाख रुपए की ली थी रिश्वत

सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट-3 के अफसरों ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) के झांसी - खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने प्रोजेक्ट के स्वामित्व परिवर्तन और इसकी NOC जारी करने 10 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

इस मामले में सीबीआई ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर चौधरी और NHAI कंसलटेंट शरद प्रकाश वर्मा को रविवार को रिश्वत लेते छतरपुर स्थित NHAI दफ्तर में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सीबीआई ने PNC Infratech Limited  के कर्मचारी बृजेश मिश्रा, शुभम जैन, अनिल जैन, सत्यनारायण अंगूलरी और प्रेम कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है।

8 जून को सीबीआई ने दर्ज किया था केस

सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने 8 जून को झांसी-खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से 7 आरोपियों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

NHAI के यह अफसर गिरफ्तार

1 . पुरुषोत्तम लाल चौधरी, जनरल मैनेजर एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर झांसी - खजुराहो हाईवे 2 . शरद प्रकाश वर्मा , कंसल्टेंट NHAI, झांसी - खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट

PNC इंफ्राटेक लिमिटेड के गिरफ्तार कर्मचारी

1 . बृजेश मिश्रा 2 . शुभम जैन 3 . अनिल जैन 4 . सत्यनारायण अंगूलरी 5 . प्रेम कुमार सिन्हा , रेसीडेंट इंजीनियर, झांसी - खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट

PNC Infratech Limited CBI arrest NHAI director सीबीआई CBI