नर्सिंग कॉलेजों में हुए घोटाले के बाद CBI ने जांच की शुरू, 500 फैकल्टी के एक समय पर कई कॉलेजों में माइग्रेशन, 1 हजार फैकल्टी फर्जी

Pratibha Rana | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
नर्सिंग कॉलेजों में हुए घोटाले के बाद CBI ने जांच की शुरू, 500 फैकल्टी के एक समय पर कई कॉलेजों में माइग्रेशन, 1 हजार फैकल्टी फर्जी
नर्सिंग कॉलेजों में हुए घोटाले के बाद CBI ने जांच की शुरू, 500 फैकल्टी के एक समय पर कई कॉलेजों में माइग्रेशन, 1 हजार फैकल्टी फर्जी

प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में हुए फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद बाहरी राज्यों की माइग्रेट फैकल्टी की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ये नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा इन दिनों सुर्खियों में है। नर्सिंग घोटाला सामने आने के बाद इस मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इसमें कई सच सामने आ रहे है। ऐसे में अब सवाल खड़े हो रहे है कि स्टूडेंट्स के भविष्य से हुए खिलवाड़ का दोषी कौन है? नर्सिंग कॉलेजों के संचालकों और फैकल्टी को बुलाकर फैकल्टी का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

800 कॉलेजों में 1 हजार फैकल्टी फर्जी, किसी की जन्म तारीख बदली

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 800 नर्सिंग कॉलेजों में 14 हजार में से 3 हजार ऐसी टीचिंग फैकल्टी रजिस्टर्ड हैं। इन कॉलेजों में बाहरी राज्यों की फैकल्टी डुप्लीकेट दस्तावेज लगाकर पढ़ा रही है। इनका माइग्रेशन और रजिस्ट्रेशन नर्सिंग काउसिंल में किया गया है। इसमें से 600 फैकल्टी ऐसी हैं, जिनके माइग्रेशन और रजिस्ट्रेशन नंबरों को कई बार फर्जी तरीके से अलग-अलग जनरेट कर राज्य के कॉलेजों में मान्यता प्राप्त करने दर्शाया गया है। इसके अलावा 500 फैकल्टी के एक समय पर कई कॉलेजों में माइग्रेशन है। कॉलेज संचालकों ने एक टीचर के माइग्रेशन नंबर के लिए जन्मतिथि बदल दी है, कुछ में पास होने का साल, तो किसी के सरनेम में बदलाव कर दिया गया है। प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजो में कुल बाहरी राज्यों के लगभग 3 हजार फैकल्टी माइग्रेशन नंबर से रजिस्टर्ड हैं। इसमें से 1000 से ज्यादा डुप्लीकेट हैं।

कई माइग्रेशन नंबर संदिग्ध मिले

विष्णु कुमार स्वर्णकार के 14 से ज्यादा माइग्रेशन नंबर फर्जी तरीके से बनाए गए है। उसे एक साथ 15 कालेजों में कार्यरत दिखाया गया है। इसकी जन्मतिथि और सरनेम बदलकर घोटाला किया गया है। इसके अलावा लीना की टीचिंग स्टाफ के 15 से ज्यादा माइग्रेशन नंबर जनरेट किए गए। उनके नाम बदलकर नर्सिंग कॉलेज में फर्जीवाड़े किए गए है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Nursing scam in MP
  • Nursing college guilty of fraud
  • 1 thousand faculty in 800 colleges are fake
  • मप्र में नर्सिंग घोटाला
  • र्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े का दोषी
  • 800 कॉलेजों में 1 हजार फैकल्टी फर्जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई