सीमेंट कंपनी की मनमानी : किसानों की जमीन हड़पने कोर्ट के आदेश का भी नहीं कर रहे इंतजार

Sanjay Sharma | Published:
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सीमेंट फैक्ट्री को जमीन दिलाने कलेक्टर के आदेश पर किसान की फसल रौंद दी गई। हाईकोर्ट में अपील विचाराधीन होने के बाद भी किसान का 72 एकड़ खेत छीन लिया गया...

सीमेंट कंपनी की मनमानी : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक सीमेंट कंपनी को जमीन दिलाने के लिए सरकार के आदेश पर कलेक्टर ने एक किसान के 72 एकड़ खेत पर कंपनी को कब्जा दिलाया है। इस घटना के बाद दुखी किसान फरियाद लेकर भटक रहा है और सुनवाई न होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी भी दे डाली है। यानी किसान को घाटे से उबारने के दावे तो सच नहीं हुए, उल्टा सरकार के आला अफसर कंपनियों के इशारे पर उनके खेत छीनने में लग गए हैं।

सीमेंट कंपनी के करीब 100 गार्ड लेकर पहुंचे कलेक्टर

पन्ना जिले के सिमरिया थानांतर्गत ग्राम कोनी में रहने वाले किसान रामप्रकाश पटेल ने जिला प्रशासन पर सीमेंट कंपनी के लिए अपनी पैतृक खेती पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है जेपी सीमेंट फैक्ट्री के लिए जमीन की जरूरत है। इसके लिए कलेक्टर ने गांव के किसानों को नोटिस जारी किया था। इस पर किसानों ने कलेक्टर के सामने पेश होकर खेत के बदले कृषि उपयोगी जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। जिस पर जिला प्रशासन ने विचार करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन कुछ दिन बाद फिर नोटिस जारी कर भूमि अधिग्रहण का आदेश दे दिया। परेशान किसानों ने जबलपुर हाईकोर्ट की शरण ली, लेकिन वहां से निर्णय आने का इंतजार किए बिना ही बीते दिन कलेक्टर पुलिस अधिकारी और सीमेंट कंपनी के 100 से ज्यादा गार्ड लेकर पहुंच गए। किसानों ने विरोध किया, लेकिन कलेक्टर के आदेश पर खेत में खड़ी खरीफ फसलों को मशीनों से रौंदकर कब्जा कंपनी को दे दिया गया। अब रामप्रकाश जैसे अन्य किसान खेत न लौटाने पर सात दिन बाद कलेक्टोरेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं कलेक्टर सुरेश कुमार ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रया नहीं दी है।

कंपनी के इशारे पर कलेक्टर कर रहे एकतरफा कार्रवाई

जनपद सदस्य रोहित द्विवेदी ने बताया जिला प्रशासन के अफसर किसानों की बात को नहीं सुन रहे हैं। संवेदशन शून्य हो चुके अफसरों की कार्रवाई देखकर ऐसा लग रहा है वे कंपनी के इशारे पर एकतरफा कार्रवाई का मन बना चुके हैं। किसान साल में दो बार फसल पैदा करके अपना परिवार चलाता है। रामप्रकाश पटेल और दूसरे किसानों ने खरीफ सीजन की बोवनी की थी, लेकिन कंपनी को जमीन दिलाने के लिए कलेक्टर ने लहलहाती फसलों को मशीनों से रौंद दिया है। किसानों को उनके खेतों से खदेड़ा गया, जबकि वे सिर्फ खेत के बदले खेती वाली जमीन देने की मांग कर रहे थे। अंचल में सरकारी रेट बहुत कम है और इसमें किसान वर्तमान खेत के बराबर जगह नहीं ले पाएंगे। इसलिए वे सरकार से ही खेत के बदले जमीन चाहते हैं।

किसानों का दुश्मन बन गया भूअधिग्रहण कानून

किसानों का कहना है प्रदेश के विकास के लिए उद्योग जरूरी हैं। सरकार इसके लिए अच्छा काम कर रही है, लेकिन अफसर संवेदनशून्य हो गए हैं। भू अधिग्रहण कानून की धारा 247 को अफसरों ने किसानों की जमीन हड़पने का जरिया बना लिया है। सरकार इस कानून का उपयोग कर विकास कार्य या उद्योगों के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण कर सकती है। यह कानून किसानों का दुश्मन बन गया है। किसान यदि खेत के बदले खेत मांगता है तो उसे दूसरी जगह उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन अफसर सिर्फ अपना पल्ला झाड़कर खुश हैं। वहीं उन किसानों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं जो दशकों से इन्हीं खेतों में फसल पैदाकर परिवार पाल रहा है। अन्नदाता को अफसर उन्हीं के खेतों से अपराधी की तरह खदेड़ रहे हैं। जब किसान और आम लोग ही दुखी होंगे तो उद्योग लगाने से सरकार को क्या फायदा होगा।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीमेंट कंपनी की मनमानी
  • मध्यप्रदेश के पन्ना
  • जेपी सीमेंट फैक्ट्री
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम

By Neel Tiwari

शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम
CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर

By Umeshwari Baghel

CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर
सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी

By Jageshwar Prasad

सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा
AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल

By Umeshwari Baghel

AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल