सेंट्रल GST अधीक्षक राजन को CBI ने 15 हजार की रिश्वत में किया गिरफ्तार
Sanjay Gupta | Nov 28, 2024, 20:13 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-28T202325.120
शिकायतकर्ता सीताराम चौधरी राउ निवासी ने इस मामले में सीबीआई भोपाल को 27 नवंबर को लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया गया था कि जीएसटी की रूकी हुई इनपुट टैक्स क्रेडिट रिलीज जारी करने के लिए बदले में राजन द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।
INDORE. सेंट्रल जीएसटी (CGST) इंदौर के अधीक्षक केपी राजन को सीबीआई भोपाल ने 15 हजार की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सीबीआई ने प्रेस नोट जारी कर औपचारिक सूचना दी है। बताया है कि 28 नवंबर को उन पर इस मामले में केस किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता सीताराम चौधरी राउ निवासी ने इस मामले में सीबीआई भोपाल को 27 नवंबर को लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया गया था कि जीएसटी की रूकी हुई इनपुट टैक्स क्रेडिट रिलीज जारी करने के लिए बदले में राजन द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। उनकी पत्नी भारती चौधरी के नाम पर प्लास्टिक व मशीनरी फर्म है। इसके लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है।
![FIR 000]()
इस मामले में सीबीआई ने कार्रवाई से पहले शिकायत को लेकर सबूत जुटाए। इसमें आया कि राजन का पुराना रिकार्ड सही नहीं हैं और वह रिश्वत मांगने का आदी है। सबूत जुटाने के बाद सीबीआई ने राजन को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने उनके घर और दफ्तर भी सर्च किया है। आगे की जांच जारी है।
![WhatsApp Image 2024-11-28 at 19.48.01(1)]()
जानकारों ने भी बताया कि वह एलएलबी किए हुए हैं और कानून की आड़ लेकर बेवजह लोगों को परेशान करते हैं। छोटी सी बातों में लोगों पर लंबी डिमांड निकालकर उलझाने में लगे रहते हैं। इसके चलते विभाग में करदाता उनसे काफी परेशान थे। अब उन पर कार्रवाई हुई है।
![Central GST]()
इस मामले में मांगी थी रिश्वत
FIR 000
जांच में आया राजन आदतन रिश्वत मांगने वाला
WhatsApp Image 2024-11-28 at 19.48.01(1)
एलएलबी किए हुए हैं लगातार परेशान करते हैं
Central GST
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari