MP में 3 दिनों तक बारिश-ओले के आसार, ग्वालियर-चंबल और विंध्य-बुंदेलखंड में होगी बूंदाबांदी; भोपाल-इंदौर में रहेगा बादलों का डेरा
BP Shrivastava | Feb 03, 2024, 11:09 IST
MP में 3 दिनों तक बारिश-ओले के आसार, ग्वालियर-चंबल और विंध्य-बुंदेलखंड में होगी बूंदाबांदी; भोपाल-इंदौर में रहेगा बादलों का डेरा
वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा। तेज आंधी और बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर-चंबल, विंध्य-बुंदेलखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर रहेगा
BHOPAL. वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा। तेज आंधी और बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर-चंबल, विंध्य-बुंदेलखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल रहेंगे।
दतिया सबसे ठंडा रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम 140 से 150 किमी के हिसाब से चल रही है। शुक्रवार को इसकी वजह से कई जिलों में कोहरा रहा। शनिवार से पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई दिया। उत्तरी मध्यप्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार रात कई शहरों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। दतिया की रात सबसे सर्द रही। यहां पारा 5.9 डिग्री पहुंच गया। पचमढ़ी में यह 7.4, रीवा में 8.4, मंडला में 9.6, खजुराहो में 9.8 डिग्री दर्ज हुआ।
अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
बादल की वजह से 3 दिन तक दिन-रात के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। ठंड का हल्का दौर फिर आएगा।

- 3 फरवरी को ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
- 4 फरवरी की सुबह भिंड-मुरैना में हल्की ओलावृष्टि हो सकती है। इस दिन चंबल संभाग के श्योपुर, मुरैना और भिंड, ग्वालियर संभाग के दतिया-ग्वालियर में ओलावृष्टि होगी। वहीं, 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। नीमच, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में भी बूंदाबांदी हो सकती है।
- 5 फरवरी को ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग समेत मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
बादल की वजह से 3 दिन तक दिन-रात के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। ठंड का हल्का दौर फिर आएगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman