चंदेरी इको रिट्रीट में पर्यटक ले सकेंगे हेरिटेज वॉक और ग्लैपिंग का मजा
Vikram Jain | Dec 17, 2024, 21:16 IST
chanderi-eco-retreat-launch-adventure-heritage-tourism
चंदेरी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 'चंदेरी इको रिट्रीट' की शुरुआत की जा रही है। यह इको रिट्रीट पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थलों, रोमांचक गतिविधियों और लोक कला का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।
मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में ‘चंदेरी इको रिट्रीट’ की शुरुआत बुधवार 18 दिसंबर से होने जा रही है। इको रिट्रीट का आयोजन स्थानीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक एडवेंचर का अद्वितीय संगम होगा। साथ ही पर्यटकों को एडवेंचर के रोमांच, लोककला और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लग्जरी ग्लैपिंग का अनुभव मिलेगा। एमपी टूरिज्म बोर्ड ने पर्यटकों के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाएं की है।
इसके साथ चंदेरी पहुंचने वाले पर्यटर और मेहमान देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज प्राणपुर से चंदेरी साड़ी की खरीदी कर सकेंगे। पर्यटक यहां क्राफ्ट बाजार, फूड फेस्टिवल, स्थानीय कल्चरल परफॉरमेंस के साथ कर हेरिटेज वॉक भी कर सकेंगे। इसके साथ ही स्त्री फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर दर्शक सेल्फी भी ले सकेंगे। इको रिट्रीट का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।
पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि 'चंदेरी इको रिट्रीट’ का उद्देश्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी चंदेरी को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना है। चंदेरी इको रिट्रीट पर्यटकों और मेहमानों को चंदेरी की समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराएगा। इस आयोजन से न केवल स्थानीय शिल्पकारों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि चंदेरी देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटन के क्षेत्र में यह पहल चंदेरी को एक नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम है।
चंदेरी इको रिट्रीट में पर्यटकों को देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज प्राणपुर घूमने का भी मौका मिलेगा। यह विलेज चंदेरी से 4 किलोमीटर दूर स्थित है। प्राणपुर गांव विश्व प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी की हस्तकला के लिए विशेष पहचान रखता है। हाथों से बनी यहां की साड़ी के लिए बहुत लोकप्रिय है। इस भ्रमण के दौरान पर्यटक विलेज प्राणपुर से पर्यटक चंदेरी साड़ी खरीद सकेंगे। इसके साथ ही वे साड़ी बनते हुए देख भी सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय महिलाओं द्वारा संचालित हैंडलूम कैफे के आकर्षक इंटीरियर और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। एमपी टूरिज्म बोर्ड ने बुनकरों और शिल्पकारों की कला को संरक्षित करते हुए मार्केट उपलब्ध कराने और ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से प्राणपुर में ‘क्राफ्ट हेण्डलूम टूरिज्म विलेज’’ का विकास किया है।
एमपी टूरिज्म बोर्ड ने अशोकनगर जिला प्रशासन और सनसेट डेजर्ट कैंप के सहयोग से ऑल सीजन टेंट सिटी की भी स्थापन की है। यहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ऑल सीजन टेंट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अद्भुत आनंद ले सकेंगे। चंदेरी के इतिहास को जानने के लिए हेरिटेज वॉक भी आयोजित किया जाएगा। जो शहर के प्राचीन किलों, महलों और मस्जिदों की अद्भुत कहानियों को जीवंत बनाएगा। इसके साथ ही “चंदेरी इको रिट्रीट” दौरान एक इन-हाउस हॉस्पिटैलिटी टीम भी मौजूद रहेगी, जो मेहमानों को चंदेरी भ्रमण में मदद और मार्गदर्शन करेगी।
'स्त्री' की शूटिंग लोकेशन पर लें सेल्फी
चंदेरी को नई पहचान दिलाने की दिशा में कदम
पर्यटन विभाग ने की नई पहल
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 'चंदेरी इको रिट्रीट’ के पार्ट-2 के दौरान चंदेरी की फेमस फिल्म लोकेशन्स से पर्यटकों को जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग ने नई पहल की है। पर्यटन विभाग ने ब्लॉकबस्ट फिल्म स्त्री के दोनों पार्ट की शूटिंग वाले लोकेशंस पर सेल्फी पॉइंट बनाए हैं। शूटिंग वाली इन जगहों पर पर्यटक सेल्फी लें सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कला पर आधारित आर्ट और क्राफ्ट बाजार, व्यंजनों का स्वाद लिए फूड फेस्टिवल, लोक कला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही विभाग ने पर्यटकों को एडवेंचर के साथ यादगार पलों के लिए भी तैयारी की है।
टूरिज्म विलेज प्राणपुर से खरीदे चंदेरी साड़ी
ऑल सीजन टेंट में लग्जरी ग्लैम्पिंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari