भोपाल में बागेश्वर सरकार की कथा की तारीख में बदलाव, अब 27-28 सितंबर को होगी हनुमंत कथा, भारी बारिश के अलर्ट के चलते आगे बढ़ाया गया आयोजन

BP Shrivastava | Sept 12, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में बागेश्वर सरकार की कथा की तारीख में बदलाव, अब 27-28 सितंबर को होगी हनुमंत कथा, भारी बारिश के अलर्ट के चलते आगे बढ़ाया गया आयोजन
भोपाल में बागेश्वर सरकार की कथा की तारीख में बदलाव, अब 27-28 सितंबर को होगी हनुमंत कथा, भारी बारिश के अलर्ट के चलते आगे बढ़ाया गया आयोजन

भोपाल में होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा अब 26 से 28 सितंबर के बीच होगी। भारी बारिश की संभावना के कारण ऐसा किया गया है।

BHOPAL. भोपाल में होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की तारीख में बदलाव किया गया है। यानी 15 से 17 सितंबर के बीच होने वाली कथा अब 26 से 28 सितंबर के बीच होगी। आयोजन में 26 सितंबर को शोभायात्रा और 28 सितंबर को दिव्य दरबार लगेगा। कथा की तारीख में बदलाव भारी बारिश के अलर्ट के चलते किया गया है।

28 सितंबर को लगेगा दिव्य दरबार लगेगा

प्रदेाश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया, मौसम विभाग ने 14 से 19 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते हनुमंत कथा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले 14 से 17 सितंबर तक कथा और शोभायात्रा का आयोजन होना था। अब 26 से 28 सितंबर के बीच यह आयोजन होगा। 26 सितंबर को शोभायात्रा निकलेगी, जबकि 27 और 28 सितंबर को करोंद के पीपुल्स मॉल के पीछे स्थित ग्राउंड में कथा होगी। 28 सितंबर को दिव्य दरबार लगेगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के सानिध्य में अनंत चतुर्दशी का कार्यक्रम भी होगा। गणेश पूजन और विसर्जन किया जाएगा।

शोभायात्रा 26 सितंबर को निकाली जाएगी

कथा से पहले 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे से अन्ना चौराहे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल रहेंगे। शोभायात्रा अन्ना नगर, कैलाश नगर, रचना नगर, ओल्ड सुभाष नगर, पंजाबी बाग, परिहार चौराहा, अशोक विहार, महामाई बाग, स्टेशन, चांदबड़, सेमरा मंडी, सुभाष कॉलोनी, सम्राट कॉलोनी, विवेकानंद पार्क अशोका गार्डन समेत कई इलाकों से गुजरेगी। 300 से अधिक सामाजिक संगठन शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।

पीपुल्स मॉल के पीछे ग्राउंड में कथा की तैयारियां जारी

यह भी बताया गया कि भले ही कथा की तारीख आगे बढ़ गई हो, लेकिन तैयारियां चलती रहेंगी। करोंद में पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ के ग्राउंड में कथा होगी। यहां 10 से 12 बड़े पंडाल बनाए जाएंगे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए 10 गेट और गाड़ियों के लिए 10 पार्किंग बनेगी। हालांकि, पंडाल, पार्किंग और गेट को लेकर तैयारियां पहले से चल रही थीं। पंडाल बनाने का काम भी शुरू हो गया था। मंत्री सारंग, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने दौरा भी कर लिया था। मंत्री सारंग ने बताया कि पं. शास्त्री की कथा में देशभर से श्रद्धालु जुटते हैं। इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही हैं। हमारी तैयारियां जारी रहेंगी।

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई