सोनम रघुवंशी के साथ शादी के पहले घंटों बात करने वाले संजय वर्मा के किरदार का हो गया खुलासा
Sanjay Gupta | Jun 18, 2025, 19:43 IST
Sonam Raghuvanshi Sanjay Verma
संजय वर्मा और कोई नहीं बल्कि सोनम का प्रेमी राज रघुवंशी है। जी हां, राज के ट्रू कॉलर पर यह नंबर संजय वर्मा के रूप में दिखाई देता था, और पहचान गुप्त रखने के लिए यह व्यवस्था की गई थी।
मेघालय के शिलांग में हुई राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी और उसके साथ के चारों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी तक इस मामले में सोनम और तथाकथित प्रेमी राज के बीच के लव ट्रांयगल को ही राजा की हत्या की अहम वजह माना गया था। बुधवार 18 जून को उस समय हड़कंप मच गया जब सोनम की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सामने आई। इसमें सोनम की किसी संजय वर्मा नाम के व्यक्ति के साथ शादी के पहले से घंटों तक बात होना सामने आई है। अब इस संजय वर्मा का पर्दाफाश हो चुका है।
कॉल डिटेल में आया कि सोनम, किसी संजय वर्मा से देर रात तक भी कई घंटों फोन पर बात करती थी। सोने दो मोबाइल नंबर 97.......34 और 81......05 का इस्तेमाल कर रही थी। उसने अपने मोबाइल नंबर 97.......34 से मोबाइल नंबर 78.....25 पर 1 मार्च 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक में कुल 165 बार बात की है। वहीं, कई बार तो उसने कभी आधा घंटा, कभी एक घंटा तो कभी तीन-तीन घंटे तक बात की है। ट्रू कॉलर पर यह नंबर संजय वर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड दिखाई दिया और नंबर राजा और सोनम की शादी के बाद बंद हो गया।
ये खबर भी पढ़िए... सोनम और राज के बीच आया तीसरा नया किरदार, कॉल डिटेल से खुलासा, उससे घंटों बात करती थी सोनम
ये खबर भी पढ़िए... सोनम रघुवंशी ने पति राजा की हत्या जिस हथियार से कराई, देखिए उसकी फोटो, DGP को ये शक भी
अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह संजय वर्मा और कोई नहीं बल्कि सोनम का प्रेमी राज रघुवंशी है। जी हां, राज के ट्रू कॉलर पर यह नंबर संजय वर्मा के रूप में दिखाई देता था, और पहचान गुप्त रखने के लिए यह व्यवस्था की गई थी। हालांकि, यह नंबर संगम नगर में राज के पते पर रजिस्टर्ड है। सोनम और राज के बीच हुई बातचीत लक्ष्मीनारायण, राजा बाग, नगर निगम रोड, जीपी प्लाजा और शीतल नगर मोबाइल टॉवर से की गई है। राजाबाग टॉवर सोनम के घर के पास है, जबकि शीतल नगर सोनम के पिता के ऑफिस के पास है। सोनम ने भी अपना नंबर ट्रू कॉलर पर "बिट्टू सोनम" के नाम से सेव किया हुआ था।
ये खबर भी पढ़िए... सोनम ने दिया राजा को मारने का सिग्नल, पहले वार के समय सोनम सामने थी, खून उड़ा तो दूर हटी
ये खबर भी पढ़िए... सोनम रघुवंशी की दिमागी हालत हुई गड़बड़, पुलिस मेघालय मेंटल हेल्थ न्यूरोसाइंस लेकर गई
राजा रघुवंशी और सोनम की 11 मई 2025 को शादी हुई। इसके बाद 23 मई 2025 को राजा ही हत्या हुई और उसी दिन से सोनम भी गायब हो गई थी। उसके बाद 2 जून 2025 को राजा का शव मिला था। सोनम और संजय वर्मा वाले नंबर यानी राजा कुशवाह के बीच की बातचीत की जो यह कॉल डिटेल मिली है वह सगाई और शादी के बीच की है।
सीडीआर आने के बाद यह सवाल उठ रहा था कि संजय वर्मा कौन है। शिलांग पुलिस अभी तक उसके पास क्यों नहीं पहुंची। सच यह है कि सीडीआर बुधवार को मीडिया में आई, लेकिन एसआईटी के पास पहले ही पहुंच गई थी। यह उसी समय हुआ जब राजा की बॉडी मिलने के बाद जांच शुरू हुई थी। इस सीडीआर से पुलिस राज तक पहुंची। पुलिस को पहले से ही पता था कि संजय वर्मा और राज कुशवाह एक ही हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
इंदौर | एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश | MP News
यह सामने आया था कॉल डिटेल में
ये खबर भी पढ़िए... सोनम और राज के बीच आया तीसरा नया किरदार, कॉल डिटेल से खुलासा, उससे घंटों बात करती थी सोनम
ये खबर भी पढ़िए... सोनम रघुवंशी ने पति राजा की हत्या जिस हथियार से कराई, देखिए उसकी फोटो, DGP को ये शक भी
संजय वर्मा और कोई नहीं बल्कि राज ही है
ये खबर भी पढ़िए... सोनम ने दिया राजा को मारने का सिग्नल, पहले वार के समय सोनम सामने थी, खून उड़ा तो दूर हटी
ये खबर भी पढ़िए... सोनम रघुवंशी की दिमागी हालत हुई गड़बड़, पुलिस मेघालय मेंटल हेल्थ न्यूरोसाइंस लेकर गई
सोनम, राजा की सगाई से शादी के बीच थी ये कॉल डिटेल
शिलांग पुलिस के पास पहले ही सब डिटेल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
इंदौर | एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश | MP News
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman