सोनम रघुवंशी ने पति राजा की हत्या जिस हथियार से कराई, देखिए उसकी फोटो, DGP को ये शक भी

Sanjay Gupta | Jun 17, 2025, 12:04 IST
Share
sonam-raghuwanshi-husband-murder-shillong-police-investigation
sonam-raghuwanshi-husband-murder-shillong-police-investigation

शिलांग में सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने के मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा की बेरहमी से हत्या करवाई।

मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गई सोनम रघुवंशी द्वारा हत्यारों से पति राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कराई गई। यह हत्या डाव (पेड़ काटने वाले हथियार) के वार से हुई थी। आरोपी विशाल चौहान ने इस हथियार से पहला वार किया था, इसके बाद हत्यारे आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने वार किया, खुद सोनम ने हत्यारों से कहा इसे मार दो। तीन वार के बाद राजा अचेत हो गया। इसके बाद सेल्फी पॉइंट के पास बने चबूतरे पर खड़े होकर हत्यारों ने राजा की बॉडी खाई में फेंक दी। इसमें खुद सोनम रघुवंशी ने भी हाथ लगाया और हत्यारों की मदद की।

ed296964-fd6
ed296964-fd6

यहां से खरीदा था यह हथियार

मेघालय पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि 19 मई को ही तीनों हत्यारे राजा और सोनम के पहले ही गुवाहटी पहुंच गए थे। यहीं पर रेलवे स्टेशन के पास से ही उन्होंने यह हथियार खरीदा था। इसके बाद राजा और सोनम गुवाहटी पहुंचे, लेकिन वहां हत्या का प्लान सफल नहीं हो सका। इसके बाद प्लान करके राजा को सोनम शिलांग लेकर आई। यहां भी एक के बाद तीन प्रयास किए गए और आखिरकार चौथे प्रयास में राजा की हत्या करने में वह सफल हुई।
65b0869d-598
65b0869d-598

टूरिस्ट के वीडियो से जुड़ गई कड़ियां

सोमवार को ही सोनीपत के एक टूरिस्ट ने मेघालय में ट्रेकिंग के दो वीडियो सभी से शेयर किए। बताया गया कि 23 मई की सुबह 9.45 के यह वीडियो है जब वह ट्रेकिंग में नीचे उतर रहे थे और जब वह कुछ वीडियो शूट कर रहे थे तब इसमें यह राजा और सोनम भी दिख गए। एक अन्य वीडियो में तीनों हत्यारे भी साथ में दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दोपहर दो से 2.18 के बीच में ही राजा की हत्या हुई और सभी फरार हो गए। राजा की बॉडी दो जून को मिली थी।

इस केस जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

सोनम रघुवंशी की दिमागी हालत हुई गड़बड़, पुलिस मेघालय मेंटल हेल्थ न्यूरोसाइंस लेकर गई

डीजीपी को शक लव ट्रायंगल के सिवा भी अन्य कारण

उधर डीजीपी मेघालय आई नोंग्रांग ने मीडिया से कहा कि उन्हें शक है कि इसमें लव ट्रायंगल के अलावा भी अन्य कारण होंगे। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भरोसा करने लायक नहीं कि शादी के बाद इस तरह कोई पत्नी भयावह तरीके से हत्या कर सकती है। जो कारण वह बता रहे हैं अभी फिट नहीं बैठ रहा है। फिर भी कई तथ्य हैं जिन्हें जोड़ा जा रहा है। सोहरा में इस तरह का कांड कभी नहीं हुआ। यह सुरक्षित और अच्छी जगह है। डीजीपी ने कहा कि बुधवार को फिर सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, उनकी 8 दिन की रिमांड खत्म हो रही है और एक बार फिर पुलिस रिमांड मांगेगी।

आज घटना पर ले जा रहे सोनम और हत्यारों को

उधर पूरी घटना को हत्यारों और सोनम ने कैसे अंजाम दिया इसके लिए सभी आरोपियों को पुलिस मंगलवार दोपहर में शिलांग से घटनास्थल सोहरा ले जा रही है। यहां पर घटना का रिक्रिएशन किया जाएगा। इससे घटना के सभी मिसिंग कड़ियां जोड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी।

e04ef2a7-14e
e04ef2a7-14e

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

सोनम रघुवंशी केस | raja raghuwanshi news | MP News | Indore News | raja raghuvanshi and sonam | raja and sonam latest news | indore sonam case

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • शिलांग
  • सोनम रघुवंशी
  • raja raghuvanshi and sonam
  • raja and sonam latest news
  • raja raghuwanshi news
  • indore sonam case
  • सोनम रघुवंशी केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा