अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस का डीजल खत्म, सड़क हादसे में घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

Vikram Jain | Mar 26, 2025, 01:19 IST
Share
chhatarpur ambulance diesel finish woman died accident
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एंबुलेंस का डीजल खत्म हो जाने से घायल महिला की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एंबुलेंस का डीजल खत्म होने से सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो महिला की जान बच सकती थी। यह घटना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। अब मामले में परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कार और टैक्सी की टक्कर, दंपति की मौत

छतरपुर के बारीगढ़ के पास तेज रफ्तार कार और टैक्सी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में 5 लोग लोग गंभीर रुपए घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टैक्सी सवार लोग बजौरा से ज्योराहा जा रहे थे, इस दौरान बारीगढ़ के पास तेज रफ्तार कार और टैक्सी के बीत भिड़त हो गई। टक्कर के बाद टैक्सी सवार धांसू प्रजापति ने मौके पर दम तोड़ दिया, वहीं पत्नी सोना समेत पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बारीगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड

अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत

महिला सोना प्रजापति को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस का डीजल खत्म हो गया। और एंबुलेंस में महिला तड़पती रही। इससे महिला को समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में एंबुलेंस में लुटेरे, युवक को पीटा और सोने की चेन और कैश लेकर भागे, 2 गिरफ्तार

लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की मांग

महिला के परिजनों का कहना है कि यदि एंबुलेंस का डीजल खत्म नहीं होता तो महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने इस लापरवाही को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि यह घटना प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है, और लापरवाह लोगों के खिलाफ पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की गंभीर खामियों को उजागर किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

दो टुकड़ों में बंट जाएगा MP का यह जिला, कलेक्टर ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ छतरपुर में एक सड़क हादसे में महिला घायल हो गई, लेकिन एंबुलेंस का डीजल खत्म होने से उसकी मौत हो गई।

✅ महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर डीजल खत्म नहीं होता तो उनकी जान बच सकती थी।

✅ यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को उजागर करती है।

✅ महिला के परिजनों ने प्रशासन से लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

✅ इस घटना ने आपातकालीन सेवाओं में सुधार की आवश्यकता को सामने रखा है।

ये खबर भी पढ़ें...

सदन में गूंजा सीधी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा, BJP विधायक रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से किए सवाल

Chhatarpur News | छतरपुर न्यूज | सड़क हादसा

Tags:
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • महिला की मौत
  • सड़क हादसा
  • लापरवाही
  • एंबुलेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग