छतरपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, तनाव के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Aman Vaishnav | Feb 15, 2026, 13:41 IST
Share
chhatarpur police custody death allegation
chhatarpur police custody death allegation

छतरपुर जिले में एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। युवक का शव थाने के वॉश रूम में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई है।

छतरपुर जिले के राजनगर थाने में एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया है। पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया है जबकि परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। घटना के बाद युवक के परिजन देर रात धरने पर बैठे रहे। परिजनों ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर की मांग भी की है।

क्या है पूरा मामला?

शनिवार, 14 फरवरी की शाम करीब 5 बजे युवक का शव छतरपुर जिले के राजनगर थाने में चाइल्ड डेस्क के वॉशरूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने जांच में इसे आत्महत्या बताया है। युवक के परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में मारपीट के बाद उसकी मौत हुई है।

पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

घटना के बाद थाने के बाहर काफी तनाव की स्थिति बन गई थी। रात 12 बजे तक लोग धरने पर बैठे रहे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बस भी तैनात था। परिजन और गांव वाले युवक को थाने लाने वाले दो पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

4a51762c-5f4
4a51762c-5f4


देर रात छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि मामले की जांच मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। दो कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म हो गया।

पिता बोले- पिटाई से मौत हुई

मृतक के पिता किशोरी पटेल ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शनिवार सुबह 10 बजे दो पुलिसकर्मी (संजय कुमावत और शिवकुमार पाल) बिना किसी वजह के उनके बेटे को घर से उठाकर ले गए।

उन्होंने ये भी कहा कि पुलिसवालों ने बेटे को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। मैंने गांव वालों से पैसे उधार लेकर व्यवस्था भी कर ली थी लेकिन शाम को खबर आई कि मेरे बेटे की मौत हो गई। उसकी मौत पिटाई से हुई है उसने फांसी नहीं लगाई थी।

40730071-7df
40730071-7df


एसपी बोले- पूछताछ के लिए लाए थे

छतरपुर के एसपी अगम जैन ने बताया कि राजेश पटेल को धारा 151 के तहत पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। एसपी ने बताया कि युवक वॉशरूम जाने के बहाने वहां गया और फांसी लगा ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने उन दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जिन पर परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं। फिलहाल न्यायिक मजिस्ट्रेट की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस स्टाफ क्या कर रहा था?

देर रात कविता सिंह राजनगर थाने पहुंची और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। कविता सिंह ने कहा कि अगर थाने के अंदर किसी युवक ने आत्महत्या की है, तो उस वक्त वहां मौजूद पुलिस स्टाफ क्या कर रहा था?

इसके अलावा कविता सिंह ने ये भी सवाल उठाया कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे क्या ठीक से काम कर रहे थे। क्यों उनके फुटेज अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए।

मजिस्ट्रियल जांच की जाए

कविता सिंह ने यह मांग की कि पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच पारदर्शिता तरीके से कराई जाए। किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कविता सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या के बाद क्लासमेट ने शराब पी, लाश से दुष्कर्म कर भागा

इंदौर में रैपिडो चालक ने किया किशोरी से रेप, चैट जीपीटी ने पुलिस तक पहुंचाया

एमपी न्यूज: शिवपुरी में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जानें मामला

एमपी में अंधविश्वास का खूनी खेल, जादू-टोने के शक में दो की हत्या, आरोपी ने ऐसे बिछाया था जाल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • युवक की मौत
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट
  • पुलिस हिरासत
  • सीसीटीवी कैमरे
  • छतरपुर एसपी अगम जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा