/sootr/media/media_files/2026/02/15/indore-mba-student-murder-classmate-arrested-mumbai-2026-02-15-11-10-44.jpg)
INDORE. इंदौर में द्वारकापुरी एरिया में एमबीए छात्रा के नग्न शव मिलने और हत्या के मामले में क्लासमेट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसे मुंबई से इंदौर ला रही है। वहीं अभी तक की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
क्लासमेट पीयूष धामनोदिया ने छात्रा की हत्या के पहले शारीरिक संबंध बनाए थे। हत्या के बाद बाहर जाकर शराब पी और फिर आकर शव के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद कपड़े लेकर भाग गया।
शादी के दबाव से था नाराज, इस तरह की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 से ही छात्रा और आरोपी पीयूष आपस में संबंध में थे। पीयूष ने छात्रा के साथ शादी का बोलकर संबंध बनाए थे। इसके बाद शादी के लिए दबाव आने पर उसने हत्या करने का फैसला लिया। पीयूष छात्रा को 10 फरवरी को अंकल गली द्वारकापुरी में अपने कमरे में ले गया। वहां आराम से बातचीत की।
पीयूष ने छात्रा को मैगी बनाकर भी खिलाई। इसके बाद शादी की बात हुई तो पीयूष को गुस्सा आ गया। पीयूष ने मजाक करते हुए छात्रा के हाथ बांध दिए और फिर गला दबा दिया। आवाज नहीं आए इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर चाकू भी मार दिया।
हत्या के बाद शराब पी, फिर शव के साथ कृत्य
आरोपी हत्या के बाद एरिया के वाइन शॉप पर गया और शराब पीकर आया। इसके बाद फिर दोबारा मृत छात्रा के शरीर के साथ दुष्कर्म जैसा अमानवीय कृत्य किया। फिर छात्रा के सभी कपड़े उठाकर भाग भी गया।
/sootr/media/post_attachments/ff428e7d-26c.png)
मुंबई में मेट्रो में घूमा और फिर किया सरेंडर
पीयूष हत्या के बाद मुंबई भाग गया था। वहां पर मेट्रो में घूमता रहा। पीयूष ने एक जगह मेट्रो स्टेशन पर अंधेरी पुलिस थाने का बोर्ड देखा। वहां जाकर पुलिस को अपना परिचय देकर कहा कि मैंने अपनी साथी की हत्या की है। उसी समय उसकी मोबाइल लोकेशन पर इंदौर पुलिस की टीम भी मुंबई में थी।। पुलिस से सूचना मिलने पर टीम पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया है।
उसी ने वीडियो जारी किए थे
पीयूष ने पुलिस को बताया कि वह लगातार शादी के दबाव से परेशान था। इसके लिए उसने छात्रा को बदनाम करने के लिए वीडियो बनाकर कॉलेज के ग्रुप पर डाल दिए थे। इसके बाद भी वह शादी की जिद पर थी। इसलिए हत्या कर दी।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्लासमेट के रूम में मिला MBA छात्रा का नग्न शव, संदिग्ध मुंबई में पकड़ाया
इंदौर न्यूज: लापता MBA छात्रा का नग्न अवस्था में मिला शव, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
शिवपुरी में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, कोर्ट जा रहे थे
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us