मंदिर के बाबा ने रची साजिश, लुटेरी दुल्हन को बनाया मोहरा!

Ravi Singh | Dec 23, 2024, 19:05 IST
Share
chhatarpur rajasthan robber bride
chhatarpur rajasthan robber bride Photograph: (the sootr)

छतरपुर में लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे को बेहोश कर उसके जेवर और पैसे लूट लिए। पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। साजिश रचने वाले बाबा की तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी की रात दूल्हे को बेहोश कर उसके जेवर और पैसे लूट लिए थे। पुलिस ने दुल्हन खुशी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुशी ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि इस लूट में सिर्फ वो ही नहीं बल्कि एक बाबा भी शामिल था। इस वारदात की साजिश बाबा सुकन पाठक ने रची थी। बाबा मंदिर में दरबार लगाता है और उसी ने खुशी को लूट के लिए उकसाया था। पुलिस ने अब बाबा को भी आरोपी बना लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

दुल्हन ने किया बड़ा खुलासा

छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र के कुलवारा गांव में 13 दिसंबर को शादी की। दुल्हन खुशी ने सुहागरात में दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद 10 तोला सोने के जेवर और 25 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। पूछताछ में पुलिस को खुशी से जानकारी मिली कि इस साजिश के पीछे बाबा सुकन पाठक का हाथ है। सुकन ने शादी तय कर खुशी को लूटपाट के लिए उकसाया था। दुल्हन ने बताया कि बाबा ने उसे नशीला पदार्थ देने को कहा था, ताकि वह दूल्हे को बेहोश कर सके।

ये खबर भी पढ़ें...

साइबर गिरोह का पर्दाफाश, तीन महीने में तीन करोड़ के लेन-देन

रेड पर रेड: MP में भ्रष्टाचारियों की फौज, सालभर में 1000 करोड़ जब्त

बाबा सुकन पाठक ने बनाई थी योजना

खुशी ने पुलिस को बताया कि बाबा सुकन पाठक ने पूरी योजना बनाई थी। बाबा ने 1.6 लाख रुपए में उससे शादी करने के लिए राजी किया था। खुशी ने बताया कि बाबा ने उसे शादी की रात दूल्हे को नशीला पदार्थ देने के लिए कहा था। बाद में गहने लेकर मिलने के लिए भी कहा था। आरोपी बाबा सुकन पाठक अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

sankalp 2025
sankalp 2025

लोगों की आस्था से खिलवाड़

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि बाबा सुकन पाठक एक मंदिर में दरबार लगाता था। अपनी धार्मिक छवि का इस्तेमाल कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करता था। उसने यह पूरी साजिश रची और शादी का इंतजाम कर दुल्हन को लूट का मोहरा बनाया। इस खुलासे के बाद पुलिस अब बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

बाबा की तलाश कर ही पुलिस

21 दिसंबर को पुलिस ने खुशी तिवारी और उसके साथी को महोबा से गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस बाबा की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाबा सुकन पाठक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जाएगी। साथ ही पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि आस्था के नाम पर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर न्यूज
  • crime news
  • एमपी क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लूटेरी दुल्हन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा