बहन जन्मीं तो 10 साल के भाई ने प्यार बंटता देख कर दिया ऐसा कांड
Madhav Singh | Oct 01, 2024, 18:30 IST
child
बेटी के जन्म के बाद सेना से रिटायर्ड एक शख्स के बेटे ने चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। शिकायत के बाद घर पहुंचे अधिकारियों ने बच्चे और माता पिता को समझाया, वहीं मामले को भी शांत कराया...
कभी कभार बच्चे कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसकी हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा के परासिया का सामने आया जब एक बच्चे की करतूत ने सभी को अचम्भित कर दिया।
आर्मी से रिटायर्ड हुए एक शख्स के घर एक बच्ची ने जन्म लिया, उन्हें पहले से ही बेटा था। जब वह लोग बच्ची की परवरिश और लाड़-प्यार से उसे पालने लगे तो बेटे को यह लगने लगा कि उसके माता पिता अब उससे प्यार नहीं करते और उसे पढ़ाई को लेकर परेशान करने लगे हैं, जिससे उसने एक फैसला लिया।
बेटे ने मामले की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन में कर दी। जब टीम घर पहुंची तो माता-पिता भी हैरान थे कि यह क्या हुआ। जब टीम को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों और बच्चे को प्यार से समझाया। पूरा मामला परासिया के वार्ड नंबर 12 का है, दस साल के बेटे को घर में नई बच्ची के जन्म से खुद का प्यार बंटता देख शिकायत की गई थी।
बेटी के जन्म के बाद बालक पढ़ाई लिखाई में आना कानी करने लगा। पिता ने बालक को हारमोनियम क्लास भेजा, लेकिन वो वहां नहीं गया। इसके बाद उसकी पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो इसके लिये उसकी ट्यूशन लगाई, लेकिन बच्चा स्कूल और टयूशन जाने में आनाकानी करने लगा था।
एक दिन पिता उसे अपने साथ खेत ले गए, जहां उन्होंने खेत घुमाने और खेत के बारे में समझाया और उससे थोड़ा बहुत काम भी करवा लिया। बस यहीं से बेटे के मन में ये आ गया कि उसके पिता उससे प्यार नहीं करते और उससे काम कराने लगे है।
स्कूल न जाने पर पिता ने बेटे की पिटाई की थी, जिससे नाराज बेटे ने चाईल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। इसके बाद रविवार के दिन परासिया तहसीलदार योगिता वाजपेयी, महिला बाल विकास से निवेदिता शाह, पुलिस से एसआई नरेंद्र तिवारी, एएसआई मिश्रा, पार्षद सुषमा चौरसिया, कार्यकर्ता पूर्णिमा सिंह, सुनीता बंदेवार, पूनम चौरसिया, परवीन खान उसके घर पहुंचे और बच्चे के साथ-साथ माता-पिता को समझाकर मामले का पटाक्षेप किया।
जाने क्या किया था बच्चे ने
चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत
बेटी के जन्म के बाद पढ़ाई लिखाई से रहने लगा दूर
इस वजह से बेटे के मन में आई बात
स्कूल न जाने पर पिता ने की थी बेटे की पिटाई
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta