लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते एसआई को दबोचा, इसलिए मांगी थी घूस

Vikram Jain | Aug 29, 2024, 18:51 IST
Share
Chhindwara Lokayukta arrested SI for taking bribe of 50 thousand
Chhindwara Lokayukta arrested SI for taking bribe of 50 thousand

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम ने सब इंस्पेक्टर को चंदनगांव की एक दुकान से दबोचा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में लोकायुक्त के एक्शन के बाद भी सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी नहीं थम रही है। घूसखोरी को लेकर लोकायुक्त ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में कोतवाली के सब इंस्पेक्टर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम ने सब इंस्पेक्टर को चंदनगांव की एक दुकान से दबोचा है।

जानें SI ने क्यों मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त ने यह कार्रवाई आवेदक दुर्गेश सोनी की शिकायत पर की है। दुर्गेश सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त की रात को पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। दूसरे दिन झूठे आरोप लगा कर 24 अगस्त को थाने के बाहर किया गया। इसके बाद उससे एक लाख की डिमांड की गई। आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने रिश्वत मांगी थी। घर पर उससे 25 हजार लिए गए। इसके बाद 25 अगस्त को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जमानत दे दी।

पीड़ित ने बताया कि है पुलिस ने उस पर किसी नेता की सुपारी देने का आरोप लगाया गया था। जिसका केस अभी चल रहा है, इस केस को रफा दफा करने के लिए उससे 1 लाख रुपए की मांग की गई थी। इसको लेकर परेशान दुर्गेश ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी।

लोकायुक्त ने SI को रिश्वत लेते दबोचा

आवेदक दुर्गेश सोनी की शिकायत के बाद सत्यता की जांच करते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम 29 अगस्त गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंची और जाल बिछाकर सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। एसआई को चंदनगांव में राजा की बगिया के सामने से गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी एसआई के पास से 50 हजार रुपए कैश जब्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई
  • एमपी रिश्वतखोरी मामला
  • Bribe
  • रिश्वत
  • छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की कार्रवाई
  • Jabalpur Lokayukta action
  • bribe taking SI arrested
  • chhindwara bribery case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच