छिंदवाड़ा : कांग्रेस नेताओं की बैठक में बोले नकुलनाथ, हार की परवाह नहीं

Sandeep Kumar | Jun 06, 2024, 08:58 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-06T085156.896.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-06T085156.896.jpg

नकुलनाथ ने कहा, हार का कारण कुछ भी हो। मुझे उसकी परवाह नहीं है। हम समीक्षा जरूर करेंगे। मैं भले ही हारा हूं लेकिन अपने बोरिया-बिस्तर बांधकर कहीं नहीं जा रहा हूं। न ही कमलनाथ जी भाग रहे हैं और न ही मैं भाग रहा हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक कमलनाथ ने छिंदवाड़ा ( Chhindwara ) के एक होटल में स्थानीय कांग्रेस नेताओं की बैठक ली। इसमें कमलनाथ ( Kamal Nath ) और लोकसभा चुनाव हारे नकुलनाथ ( Nakul Nath ) का संबोधन हुआ। नकुलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा के इतिहास में ऐसा चुनाव आप सभी ने कभी नहीं देखा होगा, लेकिन आपने पूरी ताकत से परिवार की तरह यह लड़ाई लड़ी। हमारा और आपका 45 साल का रिश्ता है। ये राजनीतिक रिश्ता नहीं है परिवारिक रिश्ता है।

मुझे हार की परवाह नहीं : नकुलनाथ

नकुलनाथ ने कहा, हार का कारण कुछ भी हो। मुझे उसकी परवाह नहीं है। हम समीक्षा जरूर करेंगे। मैं भले ही हारा हूं लेकिन अपने बोरिया-बिस्तर बांधकर कहीं नहीं जा रहा हूं। न ही कमलनाथ जी भाग रहे हैं और न ही मैं भाग रहा हूं। अंत तक आपके साथ रहूंगा। वहीं छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ ने कहा, मुझे दिल्ली जाना था, लेकिन मैं आपके बीच धन्यवाद देने आया हूं और यह कहने के लिए कि हमारा संबंध हमेशा बना रहे। छिंदवाड़ा की जनता ने मुझे विदा किया। मैं ये विदाई स्वीकार करता हूं, लेकिन मेरा आप सबसे संबंध है। हम मिलकर फ़िर से कांग्रेस का झंडा उठाकर उसके नीचे काम करेंगे।

बीजेपी ने ध्वस्त किया है कांग्रेस का किला

दरअसल, कमलनाथ भोपाल से छिंदवाड़ा पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक करके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि बीजेपी के बंटी विवेक साहू ने कांग्रेस के नकुलनाथ को 1 लाख 13 हजार 618 वोटों से परास्त कर दिया था।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • कांग्रेस
  • Chhindwara
  • नकुलनाथ
  • Nakul Nath
  • बीजेपी के बंटी विवेक साहू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई