पातालकोट के आदिवासियों ने 2 दिन रेत छानकर खोजी राजकुमारी की अंगूठी, 5 लाख का इनाम ठुकराया
Rohit Sahu | Apr 28, 2025, 14:17 IST
check republic rajkumari ring
छिंदवाड़ा के तामिया में छोटा महादेव झरने पर गिरी चेक गणराज्य की राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी, आदिवासियों ने दो दिन की मशक्कत के बाद खोज ली और लौटा दी। खास बात ये है की राजकुमारी का इनाम आदिवासियों ने ठुकरा दिया।
MP चेक रिपब्लिक की राजकुमारी इटका क्लेट मध्यप्रदेश के तामिया (पातालकोट) में छोटा महादेव झरने की सुंदरता का आनंद ले रही थीं। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जब वह पानी में नहाने गईं थीं, तभी अचानक उनकी 22 लाख रुपए की इंगेजमेंट रिंग फिसलकर झरने में गिर गई। जैसे ही अंगूठी पानी में गिरी, राजकुमारी उदास हो गईं। उन्होंने खुद भीगी आंखों से रिंग खोजने की कोशिश की। आसपास मौजूद सैलानियों ने भी मदद की, लेकिन छह घंटे की भारी मशक्कत के बाद भी अंगूठी नहीं मिली। हारकर वह मायूस होकर छिंदवाड़ा लौट गईं।
झरने के ठंडे पानी में उतरकर रेत छानने, पत्ते हटाने और छोटे-छोटे कणों तक की तलाश करने के लिए आदिवासी युवा जुटे रहे। लगातार दो दिन की कठिन मेहनत के बाद के बीच से कीमती अंगूठी मिली। जब अंगूठी मिलने की खबर राजकुमारी तक पहुंची, तो वह बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने खुश हो गईं।
राजकुमारी ने आदिवासी युवाओं को पांच लाख रुपए इनाम देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन युवाओं ने बड़ी विनम्रता से इंकार कर दिया। आदिवासियों ने कहा कि आप हमारे मेहमान हैं, हम आपके दुख का सौदा नहीं कर सकते।आदिवासियों ने सिर्फ अपनी दो दिन की मेहनत का मेहनताना 41 हजार रुपए राजकुमारी से लिया।
राजकुमारी इटका क्लेट ने इस पूरे अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए भारतीय संस्कृति को सलाम किया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर दिल जीत लिया। यहां के लोग जमीन से ही नहीं, दिल से भी जुड़े हुए हैं। राजकुमारी ने कि वह इस अनुभव को जीवन भर अपने याद रखेंगी। इलाज के लिए आई थीं, लेकिन यहां के लोगों की ईमानदारी ने उनके दिल का भी इलाज कर दिया।
यह भी पढ़ें...MP के मथाना गांव में लौटेगी शादी की रौनक, 15 साल बाद आएगी बारात
गौरतलब है कि चेक रिपब्लिक की राजकुमारी इटका क्लेट अपने स्पाइन के आयुर्वेदिक इलाज के लिए छिंदवाड़ा आई थीं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें डॉ. टाटा के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जानकारी मिली थी। इलाज के दौरान उन्होंने पातालकोट और तामिया घूमने की इच्छा जताई थी। इसी यात्रा के दौरान छोटा महादेव झरने पर उनकी अंगूठी खो गई थी।
यह भी पढ़ें...एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में सीएम मोहन यादव ने दी कई सौगातें
thesootr links
ईमानदारी की मिसाल | MP News | Chhindwara | Patalkot of Chhindwara not present in content
नींबू पानी बेचने वाले मनोज ने खोजी अंगूठी
राजकुमारी ने लौटने के बाद नींबू पानी की दुकान चलाने वाले मनोज विश्वकर्मा को अंगूठी खोने की बात पता चली। इसके बाद उसने आसपास के गांवों से एक दर्जन से अधिक आदिवासी युवाओं को बुलाया। युवाओं ने तय किया कि जब तक अंगूठी नहीं मिलती वे खोजते रहेंगे।
2 दिन झरने के पानी में रेत छानी
5 लाख का दिया इनाम
राजकुमारी हुईं भारतीय संस्कृति की कायल
यह भी पढ़ें...MP के मथाना गांव में लौटेगी शादी की रौनक, 15 साल बाद आएगी बारात
आयुर्वेदिक इलाज के लिए आई थीं राजकुमारी
यह भी पढ़ें...एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में सीएम मोहन यादव ने दी कई सौगातें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
ईमानदारी की मिसाल | MP News | Chhindwara | Patalkot of Chhindwara not present in content
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA