चित्रकूट में फंड घोटाला, कांग्रेस का आरोप सामुदायिक भवन में नशाखोरी, करोड़ों का हिसाब गायब
Rohit Sahu | May 24, 2025, 14:16 IST
chitrkoot ghotala
चित्रकूट में विकास के नाम पर 750 करोड़ की राशि जारी की गई, लेकिन कांग्रेस ने इन पैसों के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। रिसर्च सेंटर में पार्टी और सामुदायिक भवन में नशाखोरी के आरोप कांग्रेस ने लगाए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. मुकेश नायक ने शनिवार को भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि चित्रकूट में 37 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया सामुदायिक भवन अब नशा करने वालों का अड्डा बन गया है।
उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए तैयार किया गया था, लेकिन इसे ऐसी जगह बनाया गया जो संस्थान की मुख्य गतिविधियों से कटी हुई है। नतीजतन यहां अब कोई कार्यक्रम नहीं होते, सिर्फ नशाखोरी होती है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत मंदाकिनी नदी की सफाई के लिए 37 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। लेकिन इनमें से 30 करोड़ रुपये सीधे एक निजी संस्था को ट्रांसफर कर दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार निजी जमीन और संसाधनों पर विकास प्राधिकरण का पैसा कैसे खर्च कर सकती है?
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चित्रकूट की गोशाला के लिए मिला फंड भी गायों की सेवा में नहीं लगा, बल्कि वहां अब खाना-पीना और अन्य गतिविधियां हो रही हैं। टाटा ट्रस्ट से मिले फंड का बड़ा हिस्सा भी एलोपैथिक केंद्र पर खर्च हो चुका है, जो परियोजना के उद्देश्य के बिल्कुल विपरीत है।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव
नायक ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार ने रामपथ गंगा योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, लेकिन उसका कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने महाकाल लोक और ओंकारेश्वर लोक परियोजनाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि इन स्थलों पर लगाई गई मूर्तियां मामूली हवा से भी गिर जाती हैं, जो भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की पोल खोलती हैं।
thesootr links
सामुदायिक भवन पर कब्जा | MP News | MP Congress
उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए तैयार किया गया था, लेकिन इसे ऐसी जगह बनाया गया जो संस्थान की मुख्य गतिविधियों से कटी हुई है। नतीजतन यहां अब कोई कार्यक्रम नहीं होते, सिर्फ नशाखोरी होती है।
आरोग्यधाम में एलोपैथिक क्लिनिक और बर्थडे पार्टी
चित्रकूट में बने 47 एकड़ क्षेत्र में फैले आरोग्यधाम को आयुर्वेद रिसर्च सेंटर के तौर पर विकसित किया गया था। लेकिन डॉ. नायक के अनुसार, आज वहां एलोपैथी डॉक्टर, मेडिकल स्टोर और निजी क्लिनिक चल रहे हैं। यहां तक कि इस परिसर को किराए पर रिसॉर्ट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां बर्थडे पार्टी जैसे निजी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सरकार ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण को 750 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन इनका सही यूज हुआ ही नहींं।
मंदाकिनी नदी सफाई के लिए 37 करोड़
गोशाला बंद, फिर फंड का कहां हो रहा उपयोग
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव
रामपथ और महाकाल लोक पर भी उठे सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सामुदायिक भवन पर कब्जा | MP News | MP Congress
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava