चोईथराम नेत्रालय की OT sealed,ऑपरेशन के बाद 8 मरीजों के आंखों को खतरा
Jitendra Shrivastava | Updated:
THESOOTR
मध्यप्रदेश के इंदौर में चोईथराम नेत्रालय में कुछ दिनों पहले ऑपरेशन के लिए कैम्प आयोजित किया गया था। जिसमें 79 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन डाक्टरों की टीम ने किए थे। सर्जरी के दो-तीन दिन बाद आठ मरीजों ने आंखों से कम दिखाई देने का जिक्र डाक्टरों से किया।
BHOPAL. इंदौर के चोईथराम नेत्रालय के ऑपरेशन थिएटर को अंधत्व निवारण प्रभारी ने सील कर दिया है। अस्पताल में आयोजित कैम्प में हुए 79 मरीजों के ऑपरेशन में से आठ मरीजों ने आंखों की रोशनी प्रभावित होने की शिकायत की है। आंखों में इंफेक्शन के कारण कम दिखाई देने की आशंका जताई जा रही है।
अंधत्व निवारण प्रभारी ने उस ऑपरेशन थिएटर ( OT sealed) सील कर दिया है, जहां ऑपरेशन आयोजित किए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जिन मरीजों ने आंखों से कम दिखाई देने की शिकायत की है। उनकी आंखों का परीक्षण भी नेत्र चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है।
चोईथराम नेत्रालय में कुछ दिनों पहले ऑपरेशन के लिए कैम्प आयोजित किया गया था। जिसमें 79 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन डाक्टरों की टीम ने किए। सर्जरी के दो-तीन दिन बाद आठ मरीजों ने आंखों से कम दिखाई देने का जिक्र डाक्टरों से किया। इसके बाद उनकी आंखों की फिर से जांच की गई और उनका फिर से इलाज शुरू किया गया।
उधर मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। जिसमें नेत्र चिकित्सक शामिल है, जो रोशनी कम होने के कारणों का पता लगाएगी। आपको बता दें कि इंदौर में आठ साल पहले भी एक अन्य अस्पताल द्वारा आयोजित कैम्प में 30 से मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई थी।
कलेक्टर ने जांच के लिए टीम गठित की
अंधत्व निवारण प्रभारी ने उस ऑपरेशन थिएटर ( OT sealed) सील कर दिया है, जहां ऑपरेशन आयोजित किए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जिन मरीजों ने आंखों से कम दिखाई देने की शिकायत की है। उनकी आंखों का परीक्षण भी नेत्र चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है।
आंखों की जांच कर फिर इलाज शुरू किया
चोईथराम नेत्रालय में कुछ दिनों पहले ऑपरेशन के लिए कैम्प आयोजित किया गया था। जिसमें 79 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन डाक्टरों की टीम ने किए। सर्जरी के दो-तीन दिन बाद आठ मरीजों ने आंखों से कम दिखाई देने का जिक्र डाक्टरों से किया। इसके बाद उनकी आंखों की फिर से जांच की गई और उनका फिर से इलाज शुरू किया गया।
आठ साल पहले भी 30 मरीजों को परेशानी हुई थी
उधर मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। जिसमें नेत्र चिकित्सक शामिल है, जो रोशनी कम होने के कारणों का पता लगाएगी। आपको बता दें कि इंदौर में आठ साल पहले भी एक अन्य अस्पताल द्वारा आयोजित कैम्प में 30 से मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई थी।
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
By Sandeep Kumar
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
By Raghvendra Singh Rathore
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
By Umeshwari Baghel
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
By VINAY VERMA