पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश, अज्ञात शख्स ने मांगे 5 लाख रुपए

Dolly patil | Jul 27, 2024, 11:41 IST
Share
ौा
ौा

मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत से ऑनलाइन फ्रॉड की कोशिश हुई है। जालसाज ने फोन कॉल कर उनसे पांच लाख की डिमांड की है। इसके बाद मंत्री रामनिवास रावत ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई है।

प्रदेश के वन व पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत से अज्ञात शख्स ने ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश की। दरअसलआरोपी ने उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का सहायक बनकर कॉल किया था।इसके बाद आरोपी ने मंत्री रामनिवास से पांच लाख रुपए मांगे।शक होने पर मंत्री रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मंत्री रावत ने क्या कहा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एफआईआर में मंत्री रावत ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया था। इसके बाद कॉल करने वाले शख्स ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डी. संतोष का निजी सचिव बताया था। इसके बाद उसने पांच लाख रुपए की मांग की।

अन्य शख्स से भी कराई बात

इसके साथ कॉल करने वाले व्यक्ति ने रावत की किसी अन्य शख्स से भी बात कराई थी। हालांकि रावत को उनकी बात पर शक तो हुआ,क्योंकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री का नाम डी. संतोष नहीं, बल्कि बीएल संतोष है।

लेकिन उस वक्त उन्होंने उसे टाल दिया। इसके बाद जब उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री की ओर से ऐसा कोई कॉल नहीं किया गया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • online fraud
  • वन मंत्री रामनिवास रावत
  • पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग