डॉक्टरों की लापरवाही से हुई महिला की मौत, डिलीवरी के समय पेट में छोड़ा कपड़ा

सागर के पास रीठौर मिशन अस्पताल खुरई में एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था। डॉक्टरों ने महिला की सिजेरियन डिलीवरी की थी। जिसके बाद से उसे पेट में तकलीफ होने लगी।

author-image
Dolly patil
New Update
डॉक्टरों की लापरवाही
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

सागर जिले की खुरई के रीठौर मिशन अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। बता दें कि डॉक्टरों ने महिला की डिलीवरी के समय उसके पेट में कपड़ा छोड़ दिया। ऑपरेशन के बाद से ही महिला को असहनीय दर्द रहने लगा। करीब 11 महीने के बाद महिला की मौत हो गई। 

  • गर्भकाल …
  • मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
  • कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
  • आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं…. 
  • इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

पूरा मामला जानें 

सागर के पास रीठौर मिशन अस्पताल खुरई में एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था। डॉक्टरों ने महिला की सिजेरियन डिलीवरी की थी। जिसके बाद से उसे पेट में तकलीफ होने लगी। लंबे समय से दर्द में रहने के कारण हाल ही में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। जिसकी खबर परिजनों ने पुलिस को दी।  

पति पहले ही मर चुका था

महिला के परिजनों ने बताया कि अनीता अहिरवार ( 38 ) की यह पहली डिलीवरी थी। डिलीवरी के लिए खुरई के रीठौर मिशन अस्पताल ( Khurai Rithor Mission Hospital ) में 6 सितंबर 2023 को ले गए थे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके डिलीवरी कराई थी। जिससे बच्ची का जन्म हुआ था। इसके बाद से ही अनीता को पेट में दर्द होने लगा।

डॉक्टरों की लापरवाही

इलाज के लिए उसे झांसी, बीना और भोपाल भी गए, लेकिन अनीता को दर्द में कोई आराम नहीं मिला। परिजनों  ने यह भी बताया, डिलीवरी से दो महीने पहले अनीता के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब उसकी 11 माह की बच्ची अनाथ हो गई है। हमारी जमा पूंजी अनीता के इलाज में खर्च हो गई है। 

पुलिस जांच में जुटी

खुरई के पास देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव, शहर थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के साथ अस्पताल पहुचे। धनेंद्र यादव ने बताया कि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आज भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। पुलिस अभी सारे मामले की जांच में जुटी हुई है।

डॉक्टरों का बयान 

रीठौर मिशन अस्पताल के मैनेजर आशीष वेंजेबिन ने बताया कि, अस्पताल में महिला की डिलीवरी सितंबर 2023 को हुई थी। जिसके बाद महिला को अस्पताल में पांच दिन तक इलाज के लिए रखा गया था। इसके बाद उसकी छुट्टी कर दी गई थी। 

पेट में मिला कपड़ा

सागर के भाग्योदय अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला को 23 अगस्त 2024 को भर्ती कराया गया था। उसकी बड़ी आंत में कपड़ा फंसा था, जिसे निकालने के लिए महिला का ऑपरेशन करना पड़ा। इलाज के दौरान 7 सितंबर शनिवार शाम को महिला ने दम तोड़ दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News Khurai Rithor Mission Hospital खुरई का रीठौर मिशन अस्पताल डिलीवरी के समय पेट में छोड़ा कपड़ा रीठौर मिशन अस्पताल