ग्वालियर में सीएम ने लाडली बहनों के खाते में डाले रुपए, कहा- अचलेश्वर में बहनों के लिए सुख मांगा है
The Sootr | Sept 10, 2023, 24:00 IST
ग्वालियर में सीएम ने लाडली बहनों के खाते में डाले रुपए, कहा- अचलेश्वर में बहनों के लिए सुख मांगा है
ग्वालियर में हो रहे सम्मेलन में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के संबध में महिलाओं को संबोधित किया
GWALIOR. ग्वालियर में हो रहे सम्मेलन में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के संबध में महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए डाले। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अचलेश्वर पर पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश और बहनों के लिए सुख मांगा हैं।
बता दें कि शिवराज सिंह दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह सीधे अचलेश्वर महादेव मंदिर गए। वहां करीब 15 मिनट तक उन्होंने पूजा अर्चना की।
लाड़ली बहना सिर्फ एक योजना नहीं- सीएम
सीएम चौहान ने सम्मेलन में कहा कि लाड़ली बहना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि आंदोलन है। यह बहनों के दुख दूर करना, बहनों को खुश करने और सम्मान दिलाने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि अब इस योजना के तहत बहनें टोल टैक्स बैरियर चलाएंगी। यदि बहनें एक लाख रुपए कमाकर देंगी तो करीब 30 हजार रुपए उन्हें मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सावन में साढ़े 400 रुपए सिलेंडर करने का वादा किया था, वह पूरा किया है।
महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर बोले सीएम
सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि जो लोग बहनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने अगर आगे भी ऐसा होता है तो उसका यही हाल होगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman