सीएम स्वेच्छानुदान में फर्जीवाड़ा, गरीबों के इलाज का पैसा डकार गए अस्पताल
Aman Vaishnav | Aug 07, 2026, 10:26 IST
सीएम स्वेच्छानुदान में फर्जीवाड़ा
गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए मिलने वाले मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान फंड में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। भोपाल और सीहोर के 10 से ज्यादा अस्पतालों में बिना बीमारी के ही मरीजों के फर्जी केस बनाकर आर्थिक मदद ले ली गई।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में सीएम स्वेच्छानुदान योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।
- भोपाल-सीहोर के कई अस्पतालों पर फर्जीवाड़े का शक है।
- जांच में 18 मोबाइल नंबर मिले, जिनसे कई बार अलग-अलग नाम से आवेदन हुए।
- साल 2023 से अब तक इस योजना से 741 करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं।
- सरकार अब सभी पोर्टल जोड़कर फर्जी आवेदन रोकने की तैयारी में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल और सीहोर के 10 से ज्यादा अस्पतालों की भूमिका जांच के दायरे में है। इन अस्पतालों पर बिना बीमारी के ही मरीजों के फर्जी केस बनाने का शक है। इसके जरिए स्वेच्छानुदान की राशि निकलवाई गई।
मोबाइल नंबर से गड़बड़ी का खुलासा
अब संदिग्ध अस्पतालों की अलग से जांच शुरू हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर इन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। साथ ही सभी संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।
cm-discretionary-grant-scam-bhopal-sehore
741 करोड़ की मदद, कहां कितनी गड़बड़ी
वहीं डेटा मिलान के दौरान एक ही नंबर से बार-बार आवेदन आने की बात सामने आई। इसी के बाद पूरी जांच शुरू हुई। सीएम सचिवालय ने अभी अस्पतालों और मोबाइल नंबरों के नाम उजागर नहीं किए हैं ताकि जांच प्रभावित न हो।
बता दें कि 2023-24 से लेकर अब तक इस योजना में कुल दो लाख 6 हजार 511 आवेदन आए। इनमें से एक लाख 22 हजार 106 आवेदन मंजूर हुए।
अब तक कुल 741.14 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध भुगतान की रकम भी करोड़ों में हो सकती है।
cm-discretionary-grant-scam-bhopal-sehore
नए नियम, फिर भी चुनौती बरकरार
साथ ही मंत्री, विधायक या सांसद का अनुशंसा पत्र भी अनिवार्य कर दिया गया है। आवेदन निरस्त होने पर मरीज, अस्पताल और जनप्रतिनिधि को एसएमएस और ईमेल से सूचना दी जाएगी।
इतने नियमों के बावजूद जांच टीम के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। रोजाना करीब 200 मामलों का फोन पर सत्यापन करना पड़ रहा है।
हर केस की जांच में औसतन 5 से 10 मिनट लग रहे हैं। सामान्य बीमारी के मामलों में भी फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड और भ्रामक जानकारी मिल रही है।
कई मामलों में ऑपरेशन दिखाकर मरीज को बिना ऑपरेशन ही डिस्चार्ज करने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं।
मकसूदनगढ़ के मामले ने खोली पोल
इसके अलावा एक अन्य मामले में नर्सिंग होम ने मरीज को सिर्फ कैनुला लगाकर बेड पर लिटाया और फोटो भेज दी। सीएम कार्यालय की पूछताछ में यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया।
अब आगे क्या, समाधान की तैयारी
ये खबरें भी पढ़िए...
डॉक्टरों की लापरवाही, सब पर भारी, शरीर पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं
एमपी फर्जी डॉक्टर कांड: फिर नौ फर्जी डॉक्टर पकड़ाए, नकली रजिस्ट्रेशन से पाई सरकारी नौकरी
पोस्टमार्टम से पहले चल पड़ी युवक की धड़कन, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava