गिफ्ट में 18000 की साड़ी लेने से इनकार, CM मोहन यादव ने जेब से नोट निकाले और खरीदा कुर्ता, खुश हुए बुनकर

Vikram Jain | Aug 27, 2024, 24:42 IST
Share
 Chanderi Handloom Park
Chanderi Handloom Park

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर चंदेरी के हैंडलूम पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुनकरों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान सीएम ने विश्वविख्यात चंदेरी साड़ी को बनाने की विधि भी समझा।

BHOPAL. कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर मुख्यमंत्री मोहन यादव अशोकनगर जिले के चंदेरी पहुंचे। इस दौरान सीएम मोहन हैंडलूम पार्क भी पहुंचे। जहां सीएम ने चंदेरी की विश्व प्रसिद्ध साड़ी को बनाने की विधि समझी। साथ ही खुद ने लूम मशीन चलाई। इस दौरान सीएम ने बुनकरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

सीएम ने की बुनकरों से चर्चा, चलाई लूम मशीन

दरअसल, सीएम मोहन यादव जन्माष्टमी का त्यौहार मनाने के लिए राजा शिशुपाल की नगरी चंदेरी पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने हैंडलूम पार्क में बुनकरों से मुलाकात की, उन्होंने बुनकरों से आय और आजीविका को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने बुनकरों की साड़ी बनाने की कला को देखा। साथ ही इसकी बारीकियां को खुद से करके देखा। इसके बाद खुद सीएम ने लूम मशीन चलाकर साड़ी बुनी। साथ ही सीएम ने साड़ी कला के लिए मेहनत को लेकर बुनकरों की सराहाना की।

भेंट में महंगी साड़ी लेने से इंकार, खरीदा कुर्ता

हैंडलूम पार्क में बुनकरों ने मुख्यमंत्री को 18 हजार रुपए की साड़ी गिफ्ट में देने की व्यवस्था की थी। जब बुनकर मुख्यमंत्री को यह महंगी साड़ी भेंट में देने लगे तो उन्होंने इसको लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान सीएम ने अपनी जेब से 1500 रूपए निकाले खुद के लिए एक कुर्ता खरीदा। सीएम का यह सादगी भरा अंदाज सभी मन को भा गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • चंदेरी हैंडलूम पार्क
  • Chanderi Handloom Park
  • सीएम मोहन का चंदेरी दौरा
  • बुनकरों से मिले सीएम मोहन
  • CM Mohan met weavers
  • राजा शिशुपाल की नगरी चंदेरी
  • सीएम मोहन ने बुनकरों से खरीदा कुर्ता
  • विश्व प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज