सीएम मोहन यादव बोले: किस बात के डर से अमेठी से भाग रहे हैं राहुल गांधी

Vikram Jain | Published:
Share
 rahul gandhi
rahul gandhi

कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारा हैं। रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किस बात के डर से राहुल अमेठी से भाग रहे हैं।

BHOPAL. कई दिनों से जारी सस्पेंस के बाद आखिरकार कांग्रेस ने यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट (Raebareli Lok Sabha Seat) से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यूपी में गांधी परिवार के आखिरी बचे हुए किले रायबरेली को बचाने के लिए खुद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली के सियासी मैदान में उतरे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वे अपनी पुरानी सीट यानि अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। जहां से उन्हें 2019 में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अचानक कांग्रेस आलाकमान ने राहुल गांधी रायबरेली से तो अमेठी से गांधी परिवार के विश्वासपात्र सिपाही किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया हैं। इधर, राहुल गांधी की सीट बदले जाने पर बीजेपी ने हमलावर हो गई है। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया किस बात के डर से राहुल अमेठी से भाग रहे हैं।

सीएम मोहन ने राहुल और प्रियंका पर कसा तंज


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तीसरी पारी को लेकर जो वातावरण बना है। यही कारण है कि कांग्रेस तय नहीं कर पा रही कि क्या करना चाहिए? राहुल गांधी पिछली बार अमेठी से हार कर केरल तक भागे", "अब वायनाड में हार की आशंका को देखते हुए रायबरेली भाग रहे हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने तो रण ही छोड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...


Home Minister Amit Shah : राहुल गांधी रायबरेली से भी हारेंगे

MP : आदिवासी नेता ने छोड़ी BJP , थामा कांग्रेस का दामन , एक महीने पहले ही BJP में हुए थे शामिल

रायबरेली से भी राहुल गांधी को मिलेगी हार: सीएम मोहन


अमेठी के बजाय राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि स्मृति जी ने जो पांच साल वहां काम किया है। पांच विधानसभाओं में से 4 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त कराई है। यूपी का माहौल पूरा मोदी मय है। यही कारण है कि हम अब अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। स्मृति जी के डर के कारण ही राहुल गांधी अमेठी छोड़ अब रायबरेली भाग गए हैं। सीएम मोहन ने आगे कहा कि रायबरेली की जनता भी उनका इंतजार कर रही है कि कांग्रेस विकास में जितने अवरोध पैदा किए है, एक-एक बातों का हिसाब कांग्रेस को देना पड़ेगा। अमेठी की तरह ही रायबरेली से भी राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ेगा। निश्चित ही रायबरेली से भी राहुल गांधी की हार होने वाली है। प्रियंका जी ने तो पहले ही हमारी भाषा में कहे तो रण के पहले ही रण-छोड़ हो गई।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • Dr. Mohan Yadav
  • डॉ मोहन यादव
  • रायबरेली लोकसभा सीट
  • Raebareli Lok Sabha seat
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर