MP-CG : सीएम मोहन और विष्णुदेव आज चुनानी दौरे पर, AYODHYA में मोहन तो ओडिशा में गरजेंगे साय

Sandeep Kumar | May 17, 2024, 10:16 IST
Share
2024-05-17T100612.987.jpg
2024-05-17T100612.987.jpg

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार को लेकर लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज एमपी के मुखिया मोहन यादव उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, तो वहीं सीजी के सीएम विष्णदेव साय ओडिशा के दौरे पर रहेंगे।

BHOPAL. सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan ) लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उन्हें अहम स्थान दिया है। इसी कड़ी में आज सीएम उत्तर प्रदेश में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे भोपाल से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। यहां से सीएम यादव दोपहर 1 बजे श्रावस्ती लोकसभा की गैसडी विधानसभा के पचपेड़वा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 5 बजे अयोध्या धाम से भोपाल पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ( Vishnudev ) साय ओडिशा दौरे पर रहेंगे।

यूपी दौरे पर सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे श्रावस्ती लोकसभा की गैसडी विधानसभा के पचपेड़वा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम डॉक्टर मोहन यादव शाम 5 बजे अयोध्या धाम से भोपाल पहुंचेंगे।

84e4c896-c28
84e4c896-c28

ओडिशा दौरे पर सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। साय का ये बैक टू बैक ओडिशा दौरा है। सीएम साय सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर ओडिशा के लिए रवाना होंगे, यहां के सुंदरगढ़ जिले में 3 चुनावी सभा को संबोधित भी करेंगे। देर शाम तक वो रायपुर लौटेंगे ।

अब तक 253 सभाएं कर चुके हैं सीएम मोहन

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर करीब 253 सभाएं की हैं। इनमें रोड शो-रथ सभा आदि शामिल हैं. सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए 253 सभाएं की हैं। इनमें 142 जनसभा, 55 रथ सभा, 56 रोड शो किए हैं। वहीं मोहन यादव पार्टी के 22 प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के 13 जिलों में रात्रि प्रवास किया है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश में चार चरणों के मतदान होने के बाद सीएम मोहन यादव अब देश के अन्य प्रदेशों के लिए सक्रिय हो गए हैं। सीएम मोहन यादव आज 14 मई से 19 मई तक देश के पांच अलग-अलग राज्यों में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • विष्णुदेव साय
  • cm mohan
  • Vishnudev
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि