विधानसभा सत्र के बाद मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर होंगे IAS-IPS अफसरों के तबादले
Sourabh Bhatnagar | Jul 23, 2025, 11:59 IST
cm-mohan-yadav-administrative-reshuffle-IAS-IPS-TRANSFER-madhya-pradesh-2025
मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के विदेश यात्रा से लौटने के बाद प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चा तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विदेश यात्रा से लौट आए हैं। इसके साथ ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र के बाद बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई-स्पेन की यात्रा से लौटने के साथ ही मंगलवार (22 जुलाई) को सीएम सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव IAS सिबी चक्रवर्ती एम को हटा दिया गया है। अब उनके पास केवल भवन विकास निगम का जिम्मा रहेगा। आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पहले आईएएस भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया था।
खबर यह भी...सीएम सचिवालय से हटाए गए IAS सिबी चक्रवर्ती एम, 18 माह में हटाए जाने वाले तीसरे सचिव
सीएम कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने सचिव के पद पर आलोक सिंह की नियुक्ति की थी, तभी यह तय हो गया था कि सिबी चक्रवर्ती की विदाई होगी। मोहन यादव के 18 महीने के कार्यकाल में सीएम ऑफिस से हटाए जाने वाले सचिवों में सिबी तीसरे अफसर हैं।
इसके पहले अविनाश लावणिया और भारत यादव सचिव रह चुके हैं। बता दें कि राज्य में इससे पहले 4 जून को IPS और 6 जुलाई को कई IAS अफसरों के तबादले किए गए थे।
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इस बार विधायकों के सवालों से गरमाया रहेगा। 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के लिए 11 जुलाई तक विधायकों से सवाल मांगे गए थे। इसके तहत ध्याकर्षण, शून्यकाल के लिए विधायकों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और दूसरे मामलों से संबंधित 3377 प्रश्न विधानसभा सचिवालय को भेजे हैं। रोजगार, किसान, भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा और बहस से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है।
मानसून सत्र में बीते दिनों में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने कई प्रश्न विधानसभा को भेजे हैं। वहीं विपक्षी विधायकों द्वारा सरकार को सदन में घेरने की तैयारी के लिए कांग्रेस संगठन भी विशेष तैयारी कर रही है। सत्र के पहले दिन यानी 28 जुलाई को सदन में रोजगार, कृषि, पंचायत, खेल, सहकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सरकार की ओर से सदन में विपक्ष के सवालों के जवाब देने की तैयारी मंत्रियों ने कर ली है।
![a2e48634-df7]()
खबर यह भी...देर रात कई IAS अधिकारियों के तबादले, सुखबीर सिंह बने PWD के PS, संजीव कुमार झा को भी नई जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार को प्रशासन की मनमानी, योजनाओं में भ्रष्टाचार, टेंडरों में गड़बड़ी, कमीशनखोरी, अवैध खनन जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर ली है। ऐसे मामलों को सदन में उठाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने सवालों का ढेर लगा दिया है।
यही नहीं क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित बीजेपी विधायकों के सवाल भी अपनी ही सरकार का सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। हालांकि भाजपा ने अपने विधायकों को सरकार की परेशानी बढ़ाने वाले सवालों के संबंध में पहले ही हिदायत दी है। इसके बावजूद क्षेत्रीय ज्वलंत मुद्दों से जुड़े प्रश्न भाजपा विधायकों की ओर से विधानसभा सचिवालय तक पहुंचे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp ias news | MP IPS Transfer News | mp ips transfer | mp ias transfer latest news | Mp latest news
इसमें एडीएम, एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ और नगर पालिका आयुक्त जैसे अधिकारियों के तबादले की संभावना है। बता दे कि प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा। 12 दिनों में 10 बैठकें होंगी।
हाल ही में सीएम सचिवालय से हटाए गए IAS सिबी चक्रवर्ती
खबर यह भी...सीएम सचिवालय से हटाए गए IAS सिबी चक्रवर्ती एम, 18 माह में हटाए जाने वाले तीसरे सचिव
18 महीने के कार्यकाल में सीएम ऑफिस से हटाए जाने वाले तीसरे सचिव
इसके पहले अविनाश लावणिया और भारत यादव सचिव रह चुके हैं। बता दें कि राज्य में इससे पहले 4 जून को IPS और 6 जुलाई को कई IAS अफसरों के तबादले किए गए थे।
28 जुलाई से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र
मानसून सत्र में बीते दिनों में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने कई प्रश्न विधानसभा को भेजे हैं। वहीं विपक्षी विधायकों द्वारा सरकार को सदन में घेरने की तैयारी के लिए कांग्रेस संगठन भी विशेष तैयारी कर रही है। सत्र के पहले दिन यानी 28 जुलाई को सदन में रोजगार, कृषि, पंचायत, खेल, सहकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सरकार की ओर से सदन में विपक्ष के सवालों के जवाब देने की तैयारी मंत्रियों ने कर ली है।
a2e48634-df7
खबर यह भी...देर रात कई IAS अधिकारियों के तबादले, सुखबीर सिंह बने PWD के PS, संजीव कुमार झा को भी नई जिम्मेदारी
घोटाले, विभागों की गड़बड़ी पर घेराबंदी
यही नहीं क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित बीजेपी विधायकों के सवाल भी अपनी ही सरकार का सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। हालांकि भाजपा ने अपने विधायकों को सरकार की परेशानी बढ़ाने वाले सवालों के संबंध में पहले ही हिदायत दी है। इसके बावजूद क्षेत्रीय ज्वलंत मुद्दों से जुड़े प्रश्न भाजपा विधायकों की ओर से विधानसभा सचिवालय तक पहुंचे हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp ias news | MP IPS Transfer News | mp ips transfer | mp ias transfer latest news | Mp latest news
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman