बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज, सीएम मोहन यादव आलीराजपुर और जबलपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Nov 15, 2025, 09:24 IST
cm-mohan-yadav-alirajpur-jabalpur-schedule-today-15-november-birsa-munda-150th-anniversary
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को आलीराजपुर और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। यहां वे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (15 नवंबर) का दिन कई अहम कार्यक्रमों से भरा रहेगा। वे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आलीराजपुर और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



दोनों स्थानों पर जनजातीय समाज से जुड़े अहम कार्यक्रम तय किए गए हैं। वहीं, जबलपुर के कार्यक्रम में छतरपुर की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...



जबलपुर में पहली बार प्रदेश स्तरीय उत्सव

ये खबर भी पढ़िए...बिहार चुनाव में मोदी के साथ चला मोहन मैजिक, यादव बाहुल्य इलाकों में NDA की अप्रत्याशित जीत



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 9:30 बजे सीएम भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 10:20 बजे वे (CM Mohan Yadav) इंदौर से आलीराजपुर पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री आलीराजपुर में बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे।
  • दोपहर 1:30 बजे वे जबलपुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 4:35 बजे जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: गौरव दिवस पर क्रांति गौड़ का सम्मान, मप्र सरकार देगी 1 करोड़ रुपए, पीएम मोदी होंगे साक्षी



क्रांति समेत कई विभूतियां होंगी सम्मानित

सूत्रों के अनुसार जनजाति गौरव दिवस समारोह में कई विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ प्रमुख हैं।



टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें एक करोड़ रुपए के पुरस्कार की घोषणा की थी। गौरव दिवस के मंच से डॉ. यादव उन्हें उक्त राशि का चेक भेंट करेंगे। क्रांति मप्र के छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली हैं।



ये खबर भी पढ़िए...एमपी के सरपंचों को मिलेगा 50 हजार का अलग बजट, 25 लाख तक के निर्माण भी करा सकेंगे



ये खबर भी पढ़िए...भगवान बिरसा मुंडा का नाम गलत लिखने पर आदिवासी समाज में आक्रोश, किया पुतला दहन



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राज्यपाल मंगू भाई पटेल
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • जनजाति गौरव दिवस
  • बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती