बिहार चुनाव में मोदी के साथ चला मोहन मैजिक, यादव बाहुल्य इलाकों में NDA की अप्रत्याशित जीत
Ravi Awasthi | Nov 14, 2025, 22:50 IST
Photograph: (THESOOTR)
बिहार चुनाव में एनडीए को अप्रत्याशित जीत मिली। पीएम मोदी के साथ मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव का योगदान अहम रहा। यादव बाहुल्य क्षेत्रों में एनडीए ने शानदार सफलता पाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रचार प्रभावी रहा।
BHOPAL.बिहार चुनाव में एनडीए को बंपर जीत हासिल हुई। इसमें पीएम मोदी के साथ मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव का मैजिक भी चला। राज्य की सौ से अधिक यादव बाहुल्य सीटों पर एनडीए को अप्रत्याशित सफलता हासिल हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे। उन्होंने बिहार की 26 सीटों पर रैली की थी। बड़ी बात यह है कि इनमें 21 सीटों पर एनडीए की जीत हुई। भाजपा ने बिहार में डॉ. मोहन यादव को चुनाव से पहले ही सक्रिय कर दिया था। उन्होंने राजनीतिक के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
ये खबर भी पढ़ें...
बिहार चुनाव पर CM मोहन यादव बोले- बिहार में बहार है, NDA सरकार है, कांग्रेस को सबक, जमीनी राजनीति करो
इससे पहले भी सीएम मोहन यादवने अन्य राज्यों में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इन सभी चुनावों में उनके प्रचार वाली सीटों पर पार्टी के पक्ष में बेहतर परिणाम रहे। यह दिखाता है कि डॉ यादव ना सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हुए हैं।
हालांकि, सीएम मोहन यादव बिहार में मिली सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कांग्रेस पर राजद को डुबाने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि जनता ने कांग्रेस और उनके सहयोगियों की अव्यवस्थाओं को ठुकरा दिया है। आज के परिणाम हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब बिहार में भी एनडीए की लहर को दर्शाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
ईओडब्ल्यू का एक्शन: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 7.48 लाख का गबन, 7 घपलेबाजों पर केस
वहीं, मप्र भाजपा के महामंत्री राहुल कोठारी कहते हैं,बिहार की राजनीति में सीएम डॉ. यादव की यह साइलेंट स्ट्राइक थी। जिसने आरजेडी के किले को अंदर तक तोड़ दिया। यादव बाहुल्य इलाकों में एनडीए ने अप्रत्याशित जीत हासिल की। बिहार चुनाव में डॉ मोहन यादव की छवि और मोदी फैक्टर जीत का आधार बना। बिहार की यादव बाहुल्य सौ सीटों पर एनडीए ने सफलता पाई।
ये खबर भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
बिहार चुनाव में मप्र भाजपा के अन्य नेताओं ने भी अपना अहम योगदान दिया। डॉ. यादव के अलावा पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह सहित अन्य नेता अपनी टीम के साथ वहां पूरे समय जमे रहे।
ये खबर भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (15 नवंबर): एमपी सहित देश के उत्तर-दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवा चलेगी
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को 19 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली थी। इनमें से 17 पर एनडीए ने जीत हासिल की। इसी तरह, हितानंद शर्मा व प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र को तिरहुत और मिथिला क्षेत्र की 58 सीटों की जिम्मेदारी मिली।
दोनों नेता अपनी टीम के साथ लगभग डेढ़ माह बिहार में रहे। उन्होंने बूथ प्रबंधन को लेकर भी काम किया। जिसका लाभ यह हुआ कि तिरहुत क्षेत्र की 28 में से 26 और मिथिला की 30 में से 24 सीटें एनडीए ने जीती।
शत-प्रतिशत रहा डॉ. यादव का स्ट्राइक रेट
ये खबर भी पढ़ें...
बिहार चुनाव पर CM मोहन यादव बोले- बिहार में बहार है, NDA सरकार है, कांग्रेस को सबक, जमीनी राजनीति करो
अन्य राज्यों में भी दिलाए बेहतर परिणाम
यह विकास की राजनीति की जीत: यादव
ये खबर भी पढ़ें...
ईओडब्ल्यू का एक्शन: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 7.48 लाख का गबन, 7 घपलेबाजों पर केस
राजद का किला किया ध्वस्त: कोठारी
ये खबर भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मप्र संगठन ने दिखाया कौशल
ये खबर भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (15 नवंबर): एमपी सहित देश के उत्तर-दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवा चलेगी
तिरहुत, मिथिला में बड़ी सफलता
दोनों नेता अपनी टीम के साथ लगभग डेढ़ माह बिहार में रहे। उन्होंने बूथ प्रबंधन को लेकर भी काम किया। जिसका लाभ यह हुआ कि तिरहुत क्षेत्र की 28 में से 26 और मिथिला की 30 में से 24 सीटें एनडीए ने जीती।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman