बिहार चुनाव पर CM मोहन यादव बोले- बिहार में बहार है, NDA सरकार है, कांग्रेस को सबक, जमीनी राजनीति करो

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore news CM Mohan Yadav Talks About NDA Victory Bihar Criticize Congress
indore news CM Mohan Yadav Talks About NDA Victory Bihar Criticize Congress

बिहार में एनडीए के जीत की ओर बढ़ने के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को इंदौर का सरप्राइज दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा... चलिए बताते हैं

बिहार चुनाव 2025में एनडीए प्रचंड जीत की ओर है। बिहार में करीब दो दर्जन सीट पर चुनाव प्रचार करने वाले सीएम डॉ. मोहन यादव भी इस जीत से गदगद हैं। उन्होंने शुक्रवार को इंदौर में सरप्राइज विजिट की। पहले एयरपोर्ट लाउंज पर बिहार के नतीजे (बिहार चुनाव काउंटिंग) देखे।

इसके बाद इंदौर दौरे पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने (Mohan Yadav) राजबाड़ा पर गोपाल मंदिर का दौरा किया, फिर एक दुकान पर पोहे खाए। एक थाने का निरीक्षण भी किया। वहीं कांग्रेस को तगड़ी सीख दी।

60c5d722-6b6
60c5d722-6b6


8654e649-4b4
8654e649-4b4


खबरें ये भी...

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल: 12 पोल्स बता रहे हैं NDA को मिल रही बहुमत, महागठबंधन को 84 सीटें

बिहार चुनाव 2025 : सीएम मोहन यादव बोले- घोड़ी तैयार, बाराती तैयार, लेकिन दूल्हा भाग गया... नाम है राहुल गांधी

बिहार चुनाव रिजल्ट पर यह बोले सीएम

सीएम ने कहा कि साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का परिदृश्य दुनिया ने देखा है। एक के बाद एक जीत के माइलस्टोन बने हैं।

सीएम ने आगे कहा कि उनके करिश्माई नेतृत्व में एनडीए की जीत के परिचायक बन रहे हैं। बिहार में बहार है और एनडीए की सरकार है। बिहार में जेपी नड्डा जी, अमित शाह जी, नीतीश कुमार जी सभी के प्रयास से यह संभव हुआ है। अमित जी आधुनिक शिल्पी हैं।

कांग्रेस को सबक हवा में उछाल दिए जाओगे

सीएम ने कहा कि बिहार में हमने जो देखा, जो रिजल्ट आया वह कांग्रेस और उनके साथ वालों के लिए सबक है। जमीन से जुड़कर राजनीति करो, हवा में रहोगे तो हवा में उछाल दिए जाओगे, यह हाल उनके हुए हैं।

खबरें ये भी...

बड़वानी में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, बिरसा मुंडा जयंती में होंगे शामिल

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, सीएम मोहन यादव ने सिवनी से जारी की 30वीं किस्त

इंदौर में सीएम मोहन यादव की सरप्राइज विजिट

सीएम ने कहा कि इंदौर में मेरा कोई पूर्व नियोजित कार्यक्रम नहीं था। सुशासन के तहत यह सरप्राइज विजिट है। गोपाल मंदिर भी देखा, यहां गीताभवन बनेगा।

आने वाले दिनों में धूमधाम से गीता जयंती मनाई जाएगी। सीएम ने गोपाल मंदिर का दौरा किया। यहां उनके साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ विधायक मालिनी गौड़ व अन्य जनप्रतिनिधि थे।

बिहार जीत जश्न में शामिल हुए सीएम

52977e13-520
52977e13-520


06d67ec6-296
06d67ec6-296


बीजेपी को बिहार में मिली जीत का जश्न इंदौर में बीजेपी दफ्तर में बनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में गोपाल मंदिर, एमजी रोड थाना होते हुए बीजेपी कार्यालय पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं के साथ खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अन्य को लड्डू खिलाकर मुंह भी मीठा कराया।

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • कांग्रेस
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • विधायक मालिनी गौड़
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • इंदौर में सीएम मोहन यादव
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • बिहार चुनाव
  • बिहार चुनाव 2025
  • बिहार चुनाव रिजल्ट
  • बिहार चुनाव काउंटिंग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर