गौरव दिवस पर क्रांति गौड़ का सम्मान, मप्र सरकार देगी 1 करोड़ रुपए, पीएम मोदी होंगे साक्षी

Ravi Awasthi | Nov 08, 2025, 23:04 IST
Share
kranti gaud (2)
Photograph: (THESOOTR)

15 नवंबर को आदिवासी गौरव दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छतरपुर की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली समारोह से जुड़ेंगे।

BHOPAL. आदिवासी गौरव दिवस (Tribal Pride Day) इस साल मध्यप्रदेश के लिए खास वाला है। आज, 15 नवंबर को जबलपुर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। साथ ही, छतरपुर की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें एक करोड़ रुपए का चेक देंगे। वहीं, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

क्रांति समेत विभूतियां होंगी सम्मानित

सूत्रों के अनुसार जनजाति गौरव दिवससमारोह में कई विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ प्रमुख हैं।

टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें एक करोड़ रुपए के पुरस्कार की घोषणा की थी। गौरव दिवस के मंच से डॉ. यादव उन्हें उक्त राशि का चेक भेंट करेंगे। क्रांति मप्र के छतरपुर जिले के घुवारा की रहवासी हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

पुलिस ने सूदखोर वीरेंद्र तोमर को किया गिरफ्तार, वसूली के अन्य लोगों के नाम आएंगे सामने

आदिवासी गौरव यात्राएं और ऐप लांच

11 से 15 नवंबर तक आदिवासी बहुल जिलों में बिरसा मुंडा जयंती गौरव यात्राएं निकाली गई है। इनमें जनजातीय कला समूह, झांकियां, प्रदर्शनियां और सम्मेलन हो रहे हैं।

इधर, जनजातीय कार्य विभाग ने जनजातीय परिवार ऐप तैयार किया है, जिसे पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान लांच करेंगे। इस ऐप में प्रदेश की आदिवासी संस्कृति, नायकों और परंपराओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

वन अधिकार पत्र के आवेदन लंबित हैं तो जंगल से बेदखल नहीं होंगे आदिवासी परिवार

बीएल संतोष लिया था तैयारियों का जायजा

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष गौरव दिवस की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। बीएल संतोष ने भोपाल पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी।

दरअसल, 15 नवंबर को आदिवासियों के भगवान कहे जाने वाले क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती है। भाजपा ने इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से की थी, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वरूप दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

पूर्व विधायक ने कांग्रेस पर लगाया वसूली का आरोप, प्रवक्ता बोले, छटपटा रहे बृहस्पत सिंह

विजय शाह ने जबलपुर में की थी समीक्षा

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने शनिवार, 08 नवंबर को जबलपुर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

साथ ही, प्रदेश भाजपा भी जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन, विभूतियों के सम्मान समारोह और बिरसा मुंडा की विरासत पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी का सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक, 2026 तक भोपाल एम्स में होगा तैयार

वीडी शर्मा पहुंचे थे घुवारा, क्रांति को दी थी बधाई

Vd Sharma greets kranti gaud
Vd Sharma greets kranti gaud

मप्र बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने शनिवार 08 नवंबर को महिला किक्रेटर क्रांति गौड़ के गांव घुवारा पहुंचे। यहां उन्होंने क्रांति के साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी थी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पीएम मोदी
  • Tribal Pride Day
  • बिरसा मुंडा जयंती
  • जनजाति गौरव दिवस
  • क्रांति गौड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड