MP में संभागों, जिलों और तहसीलों का नए सिरे से होगा परिसीमन, CM ने किया नए परिसीमन आयोग के गठन का ऐलान

Sourabh Bhatnagar | Sept 09, 2024, 12:35 IST
Share
 New Delimitation Commission
New Delimitation Commission

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में भौगोलिक विसंगतियां दूर करने के लिए नया परिसीमन आयोग बनाने का ऐलान किया है। ये आयोग अब नए सिरे से जिलों का परिसीमन करेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ( Chief Minister Mohan Yadav) ने राज्य में नए परिसीमन आयोग ( New Delimitation Commission ) के गठन का ऐलान किया है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि जब हमने सरकार बनाई तो इस बात पर ध्यान दिया कि भौगोलिक दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश का अपना क्षेत्रफल है। समय के साथ इसमें कुछ कठिनाइयां भी पैदा हुईं, जिले बढ़े हैं, लेकिन जिलों की सीमाओं में बहुत सी विसंगतियां हैं। आपको बता दें कि सीएम यादव ने राज्य के संभागों और जिलों की सीमाओं की विसंगतियों को दूर करने की ज़िम्मेदारी रिटायर्ड अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को सौंपी है।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्चा

जिलों की सीमाओं की विसंगतियों को दूर करेगा आयोग: CM

सीएम यादव ने बताया कि नया परिसीमन आयोग राज्य के जिलों और संभागों की सीमाओं की विसंगतियों को दूर करेगा और इसी के चलते इसका गठन किया गया है। सीएम ने कहा कि इस आयोग के जरिए नजदीकी जगह को नजदीकी जिले से जोड़कर लोगों की भलाई के लिए जो भी किया जा सकता है, वो किया जाएगा।

सीएम ने आगे कहा कि, मुझे आशा है कि जिस प्रकार हमने पुलिस स्टेशनों की सीमाएं बदली और जनता की भलाई के लिए उन्हें पास लाने का प्रयास किया, ठीक उसी प्रकार ये नया परिसीमन आयोग भी राज्य की व्यवस्था के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधार के लिए नए परिसीमन आयोग का गठन किया है। जिलों और संभागों का पुनः परीक्षण कर, हम आपकी भलाई के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की नींव रख रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का हर कोना प्रगति की ओर बढ़े।

उन्होंने बताया कि राज्य में कई ऐसे जिले हैं जो क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत बड़े हैं, जिसके कारण सीमावर्ती लोगों को जिला मुख्यालय आने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए अब इस आयोग का गठन किया है और जल्द ही जिलों का परिसीमन भी कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें...बंटी वाडिवा को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, KBC में जाने वाले पहले आदिवासी कंटेस्टेंट

पीएम मोदी को दिया श्रेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ करते हुए सीएम यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार लोगों की भलाई के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में गठित नया परसीमन आयोग संभागों और जिलों की सीमाओं को विसंगतियों को दूर करेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • परिसीमन
  • Delimitation Commission of India
  • परिसीमन आयोग का प्रस्ताव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं