सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में की जाएगी 5000 हॉस्टल वार्डन की भर्ती

Sandeep Kumar | Nov 15, 2025, 23:22 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम मोहन यादव ने कई घोषणाएं कीं। सीएम ने आदिवासी छात्रों की शिक्षा और आवास सुविधाओं में सुधार के लिए कदम उठाने की बात कही। इसके तहत ही 5,000 अधीक्षकों की भर्ती का ऐलान किया गया है।

Jabalpur. जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में सीएम मोहन यादव ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी विद्यार्थियों के लिए ठोस कदम उठा रही है। यह कदम शिक्षा और आवास सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हैं। सीएम ने आदिम जाति विभाग के छात्रावासों में बेहतर प्रबंधन के लिए 5,000 हॉस्टल वार्डन की भर्ती की घोषणा की।

सीएम ने ऐलान किया कि प्रदेश में सभी कन्या छात्रावासों का नाम रानी दुर्गावती जी पर रखे जाएंगे। वहीं, सभी बालक छात्रावासों का नाम राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जी पर रखा जाएगा। यह नामकरण जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़िए....IPL 2025 के ऑक्शन में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी एमपी के वेंकटेश अय्यर को KKR ने किया रिलीज

5 हजार अधीक्षकों की भर्ती का ऐलान

सीएम ने आदिम जाति विभाग के छात्रावासों में प्रबंधन सुधार के लिए 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती की घोषणा की। भर्ती प्रक्रिया अगले साल आयोजित होगी। सीएम ने कहा कि इससे छात्रावासों का संचालन प्रभावी होगा। बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘शालिनी मोबाइल एप’ लॉन्च किया। यह एप विद्यार्थियों और अधिकारियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनेगा।

ये भी पढ़िए....Top News : खबरें आपके काम की

इनके नाम पर होंगे छात्रावास के नाम

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आदिवासी गर्ल्स स्कूल और छात्रावास वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर होंगे। आदिवासी बॉयज स्कूल और छात्रावासों का नाम राजा शंकर शाह और कुंअर रघुनाथ शाह के नाम पर होगा। सरकार ने इसे आदिवासी इतिहास और परंपरा का सम्मान बताया।

ये भी पढ़िए....भारत की सबसे पतली नैरोगेज ट्रेन फिर से ग्वालियर में दौड़ेगी! इतिहास की सैर का मिलेगा मौका

क्रिकेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ की सम्मान राशि

इससे पहले जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में कार्यक्रम हुआ। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को सम्मानित किया। महिला किक्रेटर क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया। क्रांति छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली हैं। उन्होंने महिला वर्ल्ड कप 2025 में 9 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़िए....MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जबलपुर का AQI डेंजर जोन में, जानें आज का मौसम

133 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह हुआ। सीएम मोहन यादव ने 133 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • जबलपुर
  • जनजातीय गौरव दिवस
  • राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह
  • रानी दुर्गावती
  • 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई