सीएम मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रह रहे मध्यप्रदेश के छात्रों से की फोन पर बात, सुरक्षा का दिया भरोसा

Jitendra Shrivastava | May 21, 2024, 23:19 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने किर्गिस्तान में पढ़ाई कर रहे रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से बात की। सीएम ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी प्रकार स्थिति में वे मध्यप्रदेश में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं...

BHOPAL. किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार सजग है। इस मामले में सीएम मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार को छात्रों की इस समस्या की पूरी जानकारी है और हम उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

किसी भी स्थिति में मप्र में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं

सीए मोहन यादव ने मेडिकल छात्रों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे होस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करें। बहुत जल्द ही उनकी परीक्षा होने वाली हैं वे सभी परीक्षा दें जिसके बाद ढाई महीने तक उनका अवकाश रहेगा, इस दौरान सभी छात्र वापस आ सकते हैं। डॉ. यादव ने किर्गिस्तान में पढ़ाई कर रहे रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से बात की और उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी प्रकार स्थिति में वे मध्यप्रदेश में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं। साथ ही राज्य सरकार को भी सूचित कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि वह इस समय हॉस्टल में रह रहे हैं और पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने उनके साथ रह रहे मप्र के अन्य छात्रों का कुशलक्षेम भी जाना।

ये खबर भी पढ़ें...

बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने की ठगी, तंत्र-मंत्र का दिया झांसा

1200 से छात्र मध्यप्रदेश से हैं

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किर्गिस्तान में रह रहे प्रदेश के छात्रों से मध्यप्रदेश सरकार संपर्क में है। वर्तमान में मप्र से 1200 छात्र वहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और किर्गिस्तान की सरकार संपर्क में है और छात्रों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मेडिकल छात्रों
  • किर्गिस्तान
  • केंद्र की मोदी सरकार
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट