आज कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, ले सकते हैं कई अहम फैसले, सीहोर जाएंगे जीतू

Kaushiki | Apr 28, 2026, 09:14 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट और भोपाल के दौरे पर रहेंगे। वे जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन और कैबिनेट बैठक जैसे जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आइए जानें....

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (28 अप्रैल) दोपहर 12:30 कैबिनेट की बैठक करेंगे। इस मीटिंग में राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

इससे पहले सीएम का बालाघाट के कान्हा टाइगर रिजर्व के एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां वे जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं जीतू पटवारी आज सीहोर जिले के दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

बालाघाट जाएंगे सीएम

मध्यप्रदेश के जंगलों में चीतों के बाद अब जंगली भैंसों की वापसी का अध्याय शुरू हो रहा है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार क्षेत्र में जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ किया। बता दें कि, इस योजना का लक्ष्य कुल 50 भैंसों को लाकर यहां एक स्वस्थ फाउंडर पॉपुलेशन तैयार करना है। इसके बाद वे टोपला में स्थानीय सड़कों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज

सीएम मोहन यादव दोपहर में वापस राजधानी भोपाल लौट आएंगे। वे दोपहर 12:10 बजे सीधे मंत्रालय पहुंचेंगे। सीएम दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट की जरूरी बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में राज्य के कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

कैबिनेट बैठक खत्म करने के बाद दोपहर 2:00 बजे सीएम भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। वहां वे राजा हिरदेशाह लोधी शौर्य दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद शाम 3:15 बजे सीएम अपने निवास के लिए निकलेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • सुबह: कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 09:20 बजे: मुख्यमंत्री वापस टोपला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • सुबह 09:30 बजे: गढ़ी क्षेत्र की सड़कों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
  • सुबह 09:45 बजे: वे टोपला से जबलपुर के लिए वापस रवाना होंगे।
  • सुबह 11:55 बजे: जबलपुर से यात्रा कर मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे: मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • दोपहर 02:00 बजे: जंबूरी मैदान पहुंचकर राजा हिरदेशाह लोधी शौर्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 03:15 बजे: सभी कार्यक्रमों को संपन्न कर मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे।

सीहोर दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (28 अप्रैल) सीहोर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 09:30 बजे भोपाल से रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 11:00 बजे बुधनी पहुंचेंगे।

यहां वे महाराणा प्रताप चौराहा पर आयोजित किसान आक्रोश सत्याग्रह में शामिल होकर किसानों से बातचीत करेंगे। बुधनी में अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद, वे दोपहर 02:00 बजे वहां से रवाना होंगे। इसके बाद शाम 04:00 बजे तक वे वापस भोपाल आएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से शादी, दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल

Weather Update: सूरज की गर्मी से तप रहा मध्य भारत, कहीं लू के थपेड़े, तो कहीं आंधी-बारिश की चेतावनी

एमपी से गुजरने वाली ट्रेनों में हर ढाई घंटे में हो रही एक चोरी, महिलाएं बन रही टारगेट

एमपी विधानसभा में बहस से ज्यादा टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, किसान मुद्दा भी गरमाया

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट की बैठक आज
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग