मुंबई और कोयंबटूर के बाद बेंगलुरु पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- उद्यमियों के प्रोत्साहन से आगे बढ़ेगा MP
Sandeep Kumar | Aug 08, 2024, 24:02 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-08T000115.598
एमपी के सीएम डॉक्टर मोहन यादव कर्नाटक के बेंगलुरू में दो दिवसीय दौरे पर है। अपने दौरे के पहले दिन सीएम बेंगलुरु में आयोजित राउंड टेबल सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी इन मध्य प्रदेश का हिस्सा बनें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दो दिवसीय बेंगलुरू दौरे पर हैं ।अपने दौरे के पहले दिन यानी आज 7 अगस्त को सीएम ने राउंड टेबल सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी ( Round Table Session on Investment Opportunities ) इन मध्य प्रदेश का हिस्सा बनें। इस दौरान एमपी में उद्योगों की संभावनाओं और नीतियों पर उद्योगपतियों के साथ विस्तार के साथ की। इसके साथ ही सीएम ने उद्योगपतियों से अपने अनुभव साझा करते हुए नेटवर्किंग डिनर भी किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योगपतियों से बातचीत के दौरान कहा कि, उद्योगों की स्थापना और उद्यमियों से प्रोत्साहन से प्रदेश के सभी क्षेत्रों विकास होगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसमें उद्योगों का सबसे अहम योगदान रहा है।
बेंगलुरू में आयोजित राउन्ड टेबल सेशन में शामिल करीब सभी उद्योगपतियों ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव को आश्वस्त किया कि वे सभी मध्य प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही प्रदेश में उनकी कम्पनियां विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करेंगी। वहीं राउंड टेबल सेशन में चेयरमैन नैसकॉम और सीईओ कॉग्निजेंट राजेश नांबियार ने कहा कि, प्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। मध्य प्रदेश में उनकी कंपनी निश्चित ही उद्योग स्थापित करेंगी। इसके अलावा सभी उद्योगपतियों ने इको सिस्टम, इंजीनियरिंग, रिसर्च, स्किल डेवलेपमेंट जैसे विषयों पर अपने विचार रखकर सुझाव साझा किए।
AI सेंटर ऑफ इंटेलिजेंस का हब बनेगा
इंफोसिस की ग्लोबल डिलीवरी हेड बिंदिया राज ने कहा कि, मध्य प्रदेश के लोकल टेलेंट को निखारने और रोजगार देने के लिए मध्य प्रदेश में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ( Artificial Intelligence Center of Excellence ) स्थापित किया जाएगा। राकुटेन सिंफनी ( Rakuten Symphony) के एमडी राहुल अत्री ने कहा कि, इंदौर क्लीनेस्ट सिटी होने के साथ ही उत्पादन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मुख्यमंत्री मोहन ने कहीं बड़ी बाते
उद्योगपतियों से मिला अच्छा फीडबैक
AI सेंटर ऑफ इंटेलिजेंस का हब बनेगा इंदौर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman