आज बेंगलुरु के दौरे पर सीएम मोहन यादव, आर्ट ऑफ लिविंग ग्लोबल कांफ्रेंस में होंगे शामिल

Kaushiki | May 24, 2026, 08:56 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु के दौरे पर हैं। वे वहां श्री श्री रविशंकर के आश्रम में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग वैश्विक सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले वे सिंगरौली और रीवा के स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। वे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव वहां कई गणमान्य अतिथियों से मुलाकात करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

बेंगलुरु जाएंगे सीएम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के दिन की शुरुआत सिंगरौली जिले से होगी। वे सुबह सिंगरौली के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह वे सिंगरौली से रीवा के लिए निकलेंगे।

सीएम सुबह रीवा से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:05 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएंगे। बेंगलुरु एयरपोर्ट से वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना होंगे।

सुबह 11:20 बजे वे लोकभवन पहुंच जाएंगे। वहां एक बड़ा वैश्विक कार्यक्रम होने जा रहा है। सीएम उसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। वेवहां कई गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे।

श्री श्री रविशंकर आश्रम में कार्यक्रम

लोकभवन में सीएम मोहन यादव कुछ स्थानीय कार्यक्रमों और मुलाकातों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर 2:10 बजे वे लोकभवन से कर्नाटका के उदयपुरा के लिए रवाना होंगे।

वे दोपहर 2:20 बजे उदयपुरा के श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंच जाएंगे। वहां आर्ट ऑफ लिविंग वैश्विक सम्मेलन चल रहा है। सीएम इस वैश्विक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

वे वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इन सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे वापस भोपाल लौटेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 11:05 बजे: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु आगमन होगा।
  • सुबह 11:20 बजे: सीएम बेंगलुरु के लोकभवन आगमन और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 02:10 बजे: लोकभवन बेंगलुरु से श्री श्री रविशंकर आश्रम (उदयपुरा) के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 02:20 बजे: आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर पहुंचकर "वैश्विक सम्मेलन" में शामिल होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें....

SRS रिपोर्ट: एमपी, सीजी में एक महीने भी जीवित नहीं रहते 1 हजार में 26 बच्चे, राजस्थान तीसरे नंबर पर

ट्विशा शर्मा केस में पति समर्थ सिंह ने किए कई खुलासे, दोबारा पोस्टमॉर्टम आज, SC ने लिया संज्ञान

एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान

एमपी में लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, सरकार ने 26 मई को बुलाई बैठक

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • बेंगलुरु
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज