आज बैतूल-दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस बांटेंगे, विकास कार्यों की देंगे सौगात

Kaushiki | Oct 31, 2026, 09:06 IST
Share
आज भोपाल, बैतूल और दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव
आज भोपाल, बैतूल और दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार, 31 अक्टूबर को बैतूल और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। बैतूल में वे तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस बांटेंगे और कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री भोपाल में राज्यसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैतूल के कार्यक्रमों के बाद शाम को दिल्ली रवाना होंगे और रात में वापस भोपाल लौटेंगे।

सुबह भोपाल में राज्यसभा प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9.50 बजे एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद सुबह 10.20 से 10.30 बजे के बीच पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे, जहां राज्यसभा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.35 से 11.50 बजे के बीच वे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

MP स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, CM मोहन यादव करेंगे सम्मानित | On MP Foundation Day, 102 meritorious students will receive Rs 1 lakh each, CM Mohan Yadav to honor them
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, देखें पूरी लिस्ट
25 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सभी चयनित विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इस योजना के लिए 63 हजार 736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 58 हजार 99 ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद मेरिट सूची तैयार की गई। इसी सूची से लॉटरी के जरिए 102 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

दोपहर में बैतूल पहुंचेंगे, पटेल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल से बैतूल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.40 बजे ग्राम मिलानपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12.50 से 1 बजे के बीच मंडला में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इसके बाद दोपहर 1.05 से 1.10 बजे के बीच बैतूल के ग्राम बडोरा पहुंचेंगे। यहां सीएम सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

तेंदूपत्ता बोनस बांटेंगे, विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे

मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 से 1.30 बजे के बीच बैतूल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इस दौरान बैतूल के लोगों को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित किया जाएगा।

एमपी के 165 किसानों की चमकी किस्मत: लॉटरी से चुने गए विजेता, मिलेंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर | MP's 165 Farmers' Luck Shines: Lottery Winners Selected, Will Receive Tractors, Bullets, and E-Scooters
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
27 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश के 165 किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के सभी 55 जिलों से तीन-तीन किसानों का चयन लॉटरी के जरिए हुआ है। इनमें 55 किसानों को ट्रैक्टर, 55 को बुलेट मोटरसाइकिल और 55 को ई-स्कूटर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में विजेता किसानों को पुरस्कार देंगे।

शाम को दिल्ली जाएंगे, रात में भोपाल लौटेंगे

बैतूल में कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे मिलानपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 4.20 बजे वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 5.30 बजे सीएम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री रात 9.30 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। रात 10.40 बजे वे अपने निवास जाएंगे।

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 09:50 बजे: समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे।
  • सुबह 10:20 - 10:30 बजे: पार्टी कार्यालय जाएंगे।
  • सुबह 11:00 बजे: विधानसभा भोपाल जाएंगे (राज्यसभा प्रत्याशी नामांकन)।
  • दोपहर 12:00 - 12:40 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपैड ग्राम मिलानपुर जाएंगे।
  • दोपहर 12:50 - 01:00 बजे: वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव, मंडला (कृषि विभाग) से जुड़ेंगे।
  • दोपहर 01:05 - 01:10 बजे: ग्राम बडोरा (बैतूल) आगमन और सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  • दोपहर 01:25 - 01:30 बजे: बैतूल कार्यक्रम स्थल आगमन - तेंदूपत्ता बोनस वितरण और विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
  • शाम 04:20 - 05:30 बजे: भोपाल से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाएंगे।
  • रात 09:30 - 10:40 बजे: नई दिल्ली से भोपाल वापसी करेंगे।
जबलपुर में न्याय और सत्ता का संगम: सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस कोगजे का अभिनंदन, जस्टिस रूसिया की चुटकियों से गूंजा सभागार | Confluence of Justice and Power in Jabalpur: CM Mohan Yadav and Chief Justice Kogje Felicitated, Auditorium Echoes with Justice Rusia's Witticisms
जबलपुर में न्याय और सत्ता का संगम, सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस कोगजे का अभिनंदन, जस्टिस रूसिया ने जमाया रंग
30 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
जबलपुर में शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। होटल शॉन एलिजे में हुए इस कार्यक्रम में न्यायपालिका और सरकार से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हुए। इस दौरान न्याय और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर बातचीत हुई।

Tags:
  • बैतूल विकास कार्य
  • मोहन यादव बैतूल दौरा
  • तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव आज
  • बैतूल लोकार्पण भूमिपूजन
  • सरदार पटेल प्रतिमा बडोरा
  • वन समिति लाभांश
  • राज्यसभा नामांकन भोपाल
  • Betul development projects
  • Mohan Yadav schedule today
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

By Aman Vaishnav

वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...

By Aman Vaishnav

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल