सीएम मोहन यादव दिन भर भाई के साथ रहे, शाम को ताई से की मुलाकात, बोले- आप सुझाव देते रहिए
Sanjay Gupta | Jul 14, 2024, 22:13 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा ताई आप हमारी वरिष्ठ हैं, आप सुझाव देते रहिए, हम अमल करेंगे। अहिल्या स्मारक को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर सीएम ने संभागायुक्त दीपक सिंह से कहा कि स्मारक बनने में आ रही सभी समस्याएं दूर की जाएं...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पौधरोपण महाअभियान के लिए करीब-करीब दिन भर इंदौर रहे और रात को भोपाल रवाना हुए। दिन भर तो वह भाई यानी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ रहे और वहीं शाम को उन्होंने ताई यानी पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर जाकर करीब आधा घंटा सौजन्य भेंट की।
ताई ने सबसे पहले अमरवाड़ा जीत की बधाई दी और उनका मुंह भी मीठा कराया। ताई ने कहा कि मप्र में बीजेपी संगठन काफी मजबूत है। विधानसभा में भारी जीत हासिल की, फिर लोकसभा में सभी 29 सीट जीती और अब अमरवाड़ा भी जीत लिया। उन्होंने प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने के अभियान को लेकर भी चर्चा करते हुए कहा कि मैं अब राजनीति में सक्रिय नहीं हूं, लेकिन जो सुझाव देना होते हैं, वह देती हूं। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी मैंने पत्र लिखा था।
येखबर भी पढ़ें...
12 लाख पौधे लगाकर इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पौधरोपण में अमित शाह की भी भागीदारी
वहीं सीएम ने कहा कि ताई आप हमारी वरिष्ठ हैं, आप सुझाव देते रहिए, हम सभी उस पर अमल करेंगे। सीएम के साथ ताई की अहिल्या स्मारक को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर सीएम ने संभागायुक्त दीपक सिंह से कहा कि स्मारक बनने में आ रही सभी समस्याएं दूर की जाएं। महाजन ने कहा कि इस साल मां देवी अहिल्या की 300वीं जयंती साल है। स्मारक पर सभी इंदौर के लोग भी मदद कर रहे हैं। सरकार से कुछ मदद लगेगी तो इसके लिए भी आपको जानकारी दूंगी।
मुलाकात के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, हितानन्द शर्मा, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला और नगराध्यक्ष गौरव रणदीवे सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
ताई से यह हुई बातें
येखबर भी पढ़ें...
12 लाख पौधे लगाकर इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पौधरोपण में अमित शाह की भी भागीदारी
सीएम ने कहा आप तो सुझाव देते रहिए
इस दौरान यह सभी रहे मौजूद
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj